1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Mukesh Ambani और Gautam Adani के बीच फिर शुरू हुई नंबर 1 की रेस? मात्र इतना रह गया संपत्ति में अंतर

Mukesh Ambani और Gautam Adani के बीच फिर शुरू हुई नंबर 1 की रेस? मात्र इतना रह गया संपत्ति में अंतर

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 09, 2023 04:46 pm IST,  Updated : Dec 09, 2023 04:46 pm IST

Bloomberg Billionaires Index: गौतम अडानी की संपत्ति में हाल के दिनों में तेजी आई है। इस कारण मुकेश अंबानी के साथ उनकी संपत्ति में अंतर काफी कम हो गया है।

Mukesh and Gautam Adani- India TV Hindi
मुकेश अंबानी और गौतम अडानी Image Source : FILE

अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की संपत्ति में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है, जिस कारण अमीरों की सूची में एक बार फिर वे एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के करीब आ गए हैं। ऐसे में एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या गौतम अडानी एक बार फिर मुकेश अंबानी को अमीरों की सूची में पछाड़ देंगे। 

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में अंतर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 92.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 13 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। इस वर्ष अंबानी की संपत्ति में करीब 5.24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडानी 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 14 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट हुई थी, लेकिन अमेरिका से क्लीनचिट मिलने के बाद स्टॉक्स में रिकवरी देखने को मिली है। हालांकि,उनकी संपत्ति इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 32 अरब डॉलर कम है।  इस हिसाब से देखें तो गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में अंतर में करीब 4.4 अरब डॉलर का रह गया है। 

गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी का कारण 

गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी का कारण अडानी पर सकारात्मक खबरों का आना है। इस वर्ष की शुरुआत में हिंडनबर्ग पर आई रिपोर्ट को अमेरिकी सरकार की ओर से बेकार बताकर क्लीनचिट दे दी गई। इसके बाद से ही अडानी ग्रुप में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 

दुनिया के टॉप पांच अमीर 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 225 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में 171 अरब डॉलर के साथ अमेजन के संस्थापक जेफ बोजेस है। तीसरे नंबर पर फ्रांस की लक्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड ऑरनोल्ट हैं। उनके पास 170 अरब डॉलर की संपत्ति है। चौथे नबंर पर बिल गेट्स हैं उनके पास करीब 134 अरब डॉलर की संपत्ति है। पांचवे नंबर पर स्टीव बाल्मर हैं। उनके पास करीब 128 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा