1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD से ज्यादा रिटर्न देती है ये सरकारी स्कीम, 31 मार्च तक निवेश करने का मौका- 1 अप्रैल को होगी बंद

FD से ज्यादा रिटर्न देती है ये सरकारी स्कीम, 31 मार्च तक निवेश करने का मौका- 1 अप्रैल को होगी बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 10, 2025 10:18 am IST,  Updated : Feb 10, 2025 10:18 am IST

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के तहत 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि अभी किसी भी छोटी अवधि वाली बचत स्कीम पर महिलाओं को इतना ब्याज नहीं मिल रहा है। ये स्कीम 2 साल में मैच्यॉर हो जाती है।

MSSC, mahila samman savings certificate, mssc scheme, mahila samman savings certificate scheme, mssc- India TV Hindi
महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के तहत मिल रहा है 7.5 प्रतिशत का ब्याज Image Source : FREEPIK

MSSC Scheme: केंद्र सरकार द्वारा खास महिलाओं के लिए शुरू की गई बचत स्कीम अब जल्द ही बंद हो जाएगी। साल 2023 में शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) स्कीम के तहत 31 मार्च, 2025 तक निवेश करने का मौका है। इस स्कीम में 1 अप्रैल से निवेश नहीं किया जा सकेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को पेश किए गए बजट में इस स्कीम का ऐलान किया था। हालांकि, इस साल पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री ने इस स्कीम को बढ़ाने के लिए कोई ऐलान नहीं किया। लिहाजा, ये स्कीम 31 मार्च को बैंक और पोस्ट ऑफिस के दफ्तर बंद होने के साथ ही बंद हो जाएगी।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के तहत मिल रहा है 7.5 प्रतिशत का ब्याज

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के तहत 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि अभी किसी भी छोटी अवधि वाली बचत स्कीम पर महिलाओं को इतना ब्याज नहीं मिल रहा है। ये स्कीम 2 साल में मैच्यॉर हो जाती है और इस स्कीम में अधिकतम 2 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये भी जमा कर सकते हैं। ये स्कीम किसी भी बैंक में खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप पोस्ट ऑफिस में भी एमएसएससी खाता खुलवा सकते हैं।

MSSC पर मिलेगा बिल्कुल फिक्स और गारंटीड रिटर्न

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इस स्कीम में सिर्फ महिलाओं के ही खाते खोले जा सकते हैं। अगर आप पुरुष हैं तो आप अपनी पत्नी, मां, बेटी या बहन के नाम से भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। ये एक सरकारी स्कीम है, लिहाजा इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। इस स्कीम पर आपको बिल्कुल फिक्स और गारंटीड रिटर्न मिलेगा। ध्यान रहे कि इसमें निवेश करने के लिए 31 मार्च, 2025 तक का ही समय है और इसके बाद आप इस स्कीम में निवेश नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा