1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SIP के 40x20x50 फॉर्मूला से तैयार होगा 5 करोड़ रुपये का फंड, यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

SIP के 40x20x50 फॉर्मूला से तैयार होगा 5 करोड़ रुपये का फंड, यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 19, 2024 04:53 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 04:53 pm IST

एक कहावत ये भी है कि जब जागो तभी सवेरा। यानी अगर आपने अभी तक एसआईपी शुरू नहीं है और आपकी उम्र 40 के आसपास हो गई है तो आप अभी भी एसआईपी शुरू कर अपने रिटायरमेंट तक करोड़ों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

20 साल में तैयार हो जाएगा 5 करोड़ रुपये का फंड- India TV Hindi
20 साल में तैयार हो जाएगा 5 करोड़ रुपये का फंड Image Source : INDIA TV

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड एसआईपी ने कई लोगों के कई तरह के सपनों को पूरा किया है और आगे भी करता रहेगा। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, एसआईपी पिछले कई सालों से लंबी अवधि में मोटा रिटर्न देता आ रहा है। एसआईपी का असली मजा उठाने के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा लंबी अवधि के लिए चलाना चाहिए। 

जब जागो तभी सवेरा

अगर किसी भी वजह से आप पहले एसआईपी शुरू नहीं कर पाए तो इसमें पछताने जैसी कोई बात नहीं है। एक कहावत ये भी है कि जब जागो तभी सवेरा। यानी अगर आपने अभी तक एसआईपी शुरू नहीं है और आपकी उम्र 40 के आसपास हो गई है तो आप अभी भी एसआईपी शुरू कर अपने रिटायरमेंट तक करोड़ों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

एसआईपी के 40x20x50 फॉर्मूला से तैयार होगा करोड़ों रुपये का फंड

एसआईपी के 40x20x50 फॉर्मूला के जरिए आप 40 साल की उम्र में एसआईपी शुरू कर रिटायरमेंट यानी 60 की उम्र तक 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। एसआईपी के 40x20x50 फॉर्मूला में 40 का मतलब एसआईपी शुरू करने की उम्र है, 20 का मतलब 20 साल तक का निवेश है और 50 का मतलब हर महीने 50,000 रुपये की एसआईपी है। अगर आप इस फॉर्मूला को फॉलो कर निवेश शुरू करते हैं तो 20 साल बाद यानी जब आप 60 साल के हो जाएंगे तो आपके पास 5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा हो सकता है।

20 साल में तैयार हो जाएगा 5 करोड़ रुपये का फंड

अगर आपको 20 साल तक हर साल 12 प्रतिशत का भी अनुमानित औसत रिटर्न मिलता है तो इस निवेश के साथ आप 20 साल में 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। अगर इस दौरान आपको 12 के बजाय 14 प्रतिशत तक का अनुमानित रिटर्न मिला तो 20 साल बाद आपके पास 6.5 करोड़ रुपये तक का भी फंड तैयार हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा