1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Personal Loan Interest Rate: ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, देखें लिस्ट

Personal Loan Interest Rate: ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, देखें लिस्ट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 19, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Nov 19, 2023 01:49 pm IST

Personal Loan Interest Rate: अनसिक्योर्ड होने के कारण पर्सनल लोन पर ब्याज दर होम और कार लोन की अपेक्षा अधिक होती है। कम से कम ब्याज पर पर्सनल लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए।

Personal Loan Interest Rate- India TV Hindi
Personal Loan Image Source : FILE

पर्सनल लोन का चलन आज के समय में काफी बढ़ गया है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कोई भी बैंक आसानी से आपको पर्सनल लोन दे देगा। पर्सनल लोन में सबसे महत्वपूर्ण ब्याज दर होती है, जितनी कम ब्याज दर पर्सनल लोन मिल जाए। उतना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे आपको कम से कम ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा।

बता दें, बैंक 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को कम से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन देते हैं। आज हम इस आर्टिकल में उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 20 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.00 प्रतिशत से शुरू है। बैंक 84 महीने की अवधि तक के पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। 

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक 3 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन 60 महीने की अवधि के लिए दे रहा है। बैंक द्वारा पर्सनल लोन 10.15 प्रतिशत से लेकर 12.80 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऑफर किया जा रहा है। 

बैंक ऑफ इंडिया 

बैंक ऑफ इंडिया में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.25 प्रतिशत से शुरू है। बैंक 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन अधिक 84 महीने की अवधि के लिए ऑफर कर रहा है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ बड़ौदा में 50,000 से लेकर 20 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन 48 से 60 महीने की अवधि के लिए ऑफर कर रहा है। बैंक में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.35 प्रतिशत से लेकर 17.50 प्रतिशत के बीच है। 

इंडसइंड बैंक 

इंडसइंड बैंक में 30,000 रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक के पर्सनल दिए जा रहे हैं। ये 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की अवधि के लिए ले सकते हैं। इन पर ब्याज दर 10.25 प्रतिशत से लेकर 32.02 प्रतिशत तक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा