1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में 1,2,3,5 साल के लिए ₹1 लाख की कराएंगे FD तो मेच्योरिटी पर कितना रिटर्न मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

Post Office में 1,2,3,5 साल के लिए ₹1 लाख की कराएंगे FD तो मेच्योरिटी पर कितना रिटर्न मिलेगा? समझें कैलकुलेशन

 Published : Jan 16, 2024 07:55 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 08:08 am IST

इंडिया पोस्ट एक साल के लिए टाइम डिपोजिट पर 6.9 प्रतिशत, दो साल के लिए 7 प्रतिशत, तीन साल के लिए 7.1 प्रतिशत और पांच साल के लिए ब्याज दर 7.5 प्रतिशत ऑफर कर रहा है।

पोस्ट ऑफिस में तीन एडल्ट तक मिलकर भी टाइम डिपोजिट अकाउंट चला सकते हैं।- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस में तीन एडल्ट तक मिलकर भी टाइम डिपोजिट अकाउंट चला सकते हैं। Image Source : FILE

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में एक टाइम डिपोजिट स्कीम है जिसे आप एफडी स्कीम भी कह सकते हैं। पोस्ट ऑफिस कस्टमर को एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए टाइम डिपोजिट करने की सुविधा देता है। मौजूदा समय में इंडिया पोस्ट एक साल के लिए टाइम डिपोजिट पर 6.9 प्रतिशत, दो साल के लिए 7 प्रतिशत, तीन साल के लिए 7.1 प्रतिशत और पांच साल के लिए ब्याज दर 7.5 प्रतिशत ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप 1 लाख रुपये इन अलग-अलग अवधि में निवेश करना चाहते हैं तो रिटर्न को आसानी से समझा जा सकता है।

1 साल के लिए टाइम डिपोजिट पर रिटर्न

अगर आप एक लाख रुपये एक साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम में निवेश करते हैं तो  6.9 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से ग्रो कैलकुलेटर के मुताबिक, आपको मेच्योरिटी पर कुल 1,07,081 रुपये मिलेंगे। इसमें ब्याज की रकम के तौर पर आपको 7,081  रुपये में मिलेंगे।

2 साल के लिए टाइम डिपोजिट पर रिटर्न

जब दो साल वाली टाइम डिपोजिट स्कीम में एक लाख रुपये निवेश करते हैं तो कैलकुलेटर के मुताबिक,7 प्रतिशत ब्याज दर के मुताबिक मेच्योरिटी पर आपको कुल 1,14,888 रुपये मिलेंगे। इस कुल रकम में ब्याज की रकम के तौर पर आपको 14,888  रुपये में मिलेंगे।

3 साल के लिए टाइम डिपोजिट पर रिटर्न

3 साल वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट या एफडी स्कीम में एक लाख रुपये निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत ब्याज दर से मेच्योरिटी पर आपको कुल 1,23,508 रुपये मिलेंगे। इसमें रिटर्न या ब्याज के तौर पर आपको 23,508 रुपये मिलेंगे।

5 साल के लिए टाइम डिपोजिट पर रिटर्न

5 साल के लिए इस सबसे लंबी अवधि वाली टाइम डिपोजिट स्कीम में एक लाख रुपये आज निवेश करते हैं तो 7.5 प्रतिशत ब्याज की दर से ग्रो कुलेटर के मुताबिक, मेच्योरिटी पर कुल  1,44,995 रुपये मिलेंगे। इसमें 44,995 रुपये आपको ब्याज के तौर पर रिटर्न मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा