1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 5 साल की FD बेहतर या RD, एक ही अमाउंट पर कितना मिलता है रिटर्न, यहां समझें कैलकुलेशन

5 साल की FD बेहतर या RD, एक ही अमाउंट पर कितना मिलता है रिटर्न, यहां समझें कैलकुलेशन

 Published : Oct 12, 2023 07:59 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 08:10 am IST

पोस्ट ऑफिस में इन दोनों स्कीम में निवेश का विकल्प मिलता है। आप आसानी से यहां अपना अकाउंट ओपन करा सकते हैं। निवेश के तरीके पर आप रिटर्न के आधार पर फैसला ले सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम में निवेश पर इनकम टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। - India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम में निवेश पर इनकम टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। Image Source : INDIA TV

अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं तो आप पोस्ट ऑफिस (post office) की एफडी यानी टाइम डिपोजिट स्कीम (post office 5 years TD) या पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (post office 5 years RD)पर विचार कर सकते हैं। इन दोनों स्कीम में निवेश के अपने फायदे और अपनी शर्तें हैं। टाइम डिपोजिट में आप एकमुश्त रकम निवेश कर सकते हैं, जबकि रेकरिंग डिपोजिट में हर महीने 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। बेशक यह फर्क तो है। लेकिन जब 5 साल के लिए एक ही वैल्यू वाले अमाउंट को निवेश किया जाए तो कौन देगा ज्यादा रिटर्न, इसे भी समझा जा सकता है। आइए हम यहां एक कैलकुलेशन से इन दोनों में पैसा लगाने से मिलने वाले रिटर्न को समझते हैं। 

5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपोजिट स्कीम (post office 5 years RD) में फिलहाल 6.7 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप हर महीने 5000 रुपये पांच साल तक पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में लगाते हैं तो इस हिसाब से आप 5 साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करते हैं। अब इस वैल्यू की कुल रकम पर Groww एफडी कैलकुलेटर के हिसाब से पांच साल बाद आपको कुल 56,830 रुपये का ब्याज मिलता है। यानी मेच्योरिटी के समय आपके पास कुल 3,56,830 रुपये होते हैं। 

RD पर मिलने वाले रिटर्न का कैलकुलेशन
Image Source : GROWWRD पर मिलने वाले रिटर्न का कैलकुलेशन

5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी या टाइम डिपोजिट 
पोस्ट ऑफिस (post office) की इस स्कीम में पांच साल की अवधि वाली टाइम डिपोजिट स्कीम (post office 5 years TD) पर फिलहाल 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। Groww एफडी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त 3,00,000 रुपये निवेश करते हैं तो पांच साल बाद आपकी ब्याज के तौर पर कमाई 1,34,984 रुपये होती है। यानी पांच साल बाद मेच्योरिटी पर आपके पास कुल 4,34,984 रुपये होते हैं। 

FD पर मिलने वाले रिटर्न का कैलकुलेशन
Image Source : GROWWFD पर मिलने वाले रिटर्न का कैलकुलेशन

ऐसे में देखा जाए तो एक ही राशि और एक ही अवधि के लिए किए गए निवेश पर रिटर्न में काफी अंतर है। कैलकुलेशन से स्पष्ट है कि पैसा एफडी में लगाने में ज्यादा फायदा है, क्योंकि यह ज्यादा रिटर्न दे रहा है।  बता दें, 5 साल वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम (post office 5 years TD) में निवेश पर इनकम टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा