1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अगर चाहते हैं कभी पास भी न फटके गरीबी तो आज से गांठ बांध ले ये 5 बातें, नहीं रहेगी पैसों की कमी

अगर चाहते हैं कभी पास भी न फटके गरीबी तो आज से गांठ बांध ले ये 5 बातें, नहीं रहेगी पैसों की कमी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 13, 2024 08:49 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:23 am IST

हर महीने इनकम और खर्चों का बजट खुद से बनाएं। बजट बनाने से आपको अपने खर्चों को मैनेज में करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको फालतू के खर्चों को रोकने में भी मदद मिलेगी और बचत की आदत डलेगी।

फाइनेंशियल टिप्स- India TV Hindi
फाइनेंशियल टिप्स Image Source : FILE

Financial Planning Tips :  एक समय था जब भारत के लोग अपनी बचत के लिये जाने जाते थे। हर घर में एक गुल्लक होती थी। महिलाएं पैसा बचाकर रखती थीं। लेकिन नई पीढ़ी में इस आदत की कमी देखी जा रही है। बेतहाशा खर्च बढ़ रहे हैं। लोन लेना आम बात हो गई है। इससे लंबे समय में वित्तीय स्थिति बिगड़ने का खतरा रहता है। आज हम आपको 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनका आप ध्यान रखेंगे तो गरीबी आपके पास भी नहीं फटकेगी।

1. इमरजेंसी फंड बनाएं

जिंदगी में बुरा दौर कभी भी आ सकता है। उसके लिए पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है। जो बुरे दौर के लिए पहले से तैयार होता है, वह संकट से पार निकल जाता है। इसलिए अपनी छह महीने की मंथली इनकम के बराबर रकम का एक इमरजेंसी फंड जरूर बना लें।

2. हेल्थ इंश्योरेंस लें

इन दिनों इलाज का खर्च काफी महंगा हो गया है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी हो गया है। आपने अभी तक हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया है तो अब देर नहीं करें। इसके साथ ही टर्म इंश्योंरेंस भी जरूर ले लें। यह ​परिवार की सुरक्षा के लिए अहम हैं। नियोक्ता द्वारा दिये गए इंश्योरेंस कवर के भरोसे ही ना बैठे रहें।

3. इनकम और खर्चों का बजट बनाएं

हर महीने इनकम और खर्चों का बजट खुद से बनाएं। बजट बनाने से आपको अपने खर्चों को मैनेज में करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको फालतू के खर्चों को रोकने में भी मदद मिलेगी और बचत की आदत डलेगी।

4. अपना वित्तीय गोल तय करें

अपना वित्तीय गोल तय करें। बिना गोल तय करे निवेश करने से आप अपने गोल को पाने से चूक सकते हैं। बड़े खर्चों जैसे बच्‍चों की पढ़ाई, शादी, घर आदि के लिए पहले से प्‍लानिंग करके इन्वेस्टमेंट करना सही होता है। सही फाइनेंशियल प्‍लानिंग करने के लिए इन बड़े खर्चों की प्राइऑरटी तय कर लें और फिर इसके अनुसार इन्वेस्टमेंट करें।

5. रिटायरमेंट प्‍लानिंग जरूर करें

निवेशक रिटायरमेंट प्‍लानिंग को छोड़कर सभी तरह की प्‍लानिंग कर लेते हैं। आप यह गलती कभी भी न करें। फाइनेंशियल प्‍लानिंग में रिटायरमेंट प्‍लानिंग का अहम रोल है। आपको अपने पहले जॉब से ही रिटायरमेंट प्‍लानिंग करनी चाहिए और इसके लिए निवेश शुरू कर देना चाहिए। आप जितनी जल्दी इसके लिये निवेश शुरू करेंगे, उतना बड़ा फंड तैयार कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा