1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 25 साल में 10 करोड़ रुपये जमा करने हैं? जाने हर महीने कितने रुपये की करनी होगी SIP

25 साल में 10 करोड़ रुपये जमा करने हैं? जाने हर महीने कितने रुपये की करनी होगी SIP

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 08, 2024 11:04 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 11:04 pm IST

25 साल में एसआईपी से 10 करोड़ रुपये जमा करने के लिए आपको 2 सबसे अहम बातों का ध्यान रखना होगा। पहला ये कि आपको कितना रिटर्न मिल रहा है और दूसरा ये कि आप हर महीने कितने रुपये का निवेश कर रहे हैं।

SIP से बनेगा मोटा पैसा- India TV Hindi
SIP से बनेगा मोटा पैसा Image Source : FREEPIK

म्यूचुअल फंड एसआईपी अब आम लोगों का पसंदीदा इंवेस्टमेंट ऑप्शन बनता जा रहा है। देश के आम लोग अब बढ़-चढ़कर एसआईपी में निवेश कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति लंबी अवधि के लिए निवेश का बेहतर विकल्प ढूंढ रहा है तो म्यूचुअल फंड एसआईपी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एम्फी के आधिकारिक आंकड़ों से मालूम चलता है कि एसआईपी ने निवेशकों को लंबी अवधि में जबरदस्त प्रॉफिट दिया है। आज हम यहां जानेंगे कि 25 साल में 10 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने के लिए हर महीने कितने रुपये की एसआईपी करनी होगी?

इन 2 प्रमुख बातों पर निर्भर करता है आपका निवेश

25 साल में एसआईपी से 10 करोड़ रुपये जमा करने के लिए आपको 2 सबसे अहम बातों का ध्यान रखना होगा। पहला ये कि आपको कितना रिटर्न मिल रहा है और दूसरा ये कि आप हर महीने कितने रुपये का निवेश कर रहे हैं। 

10 साल के स्टेप-अप से बनेगा काम

अगर आपके पास 25 साल का समय है और आप 10 करोड़ से भी बड़ा अमाउंट बनाना चाहते हैं तो आप स्टेप-अप का भी सहारा ले सकते हैं। अगर आप 24,000 रुपये से एसआईपी शुरू करते हैं और हर साल 10 प्रतिशत का स्टेप-अप करते हैं यानी हर साल अपनी एसआईपी की राशि को 10 प्रतिशत बढ़ाते हैं, जिस पर आपको हर साल 12 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 25 साल में आप 10.11 करोड़ रुपये का कॉर्पस तैयार कर सकते हैं।

15 प्रतिशत का रिटर्न मिला तो हो जाएगी मौज

अगर आपको 25 साल के निवेश के दौरान हर साल 15 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिले तो आपको 23,000 रुपये से एसआईपी शुरू करनी होगी और हर साल 5 प्रतिशत का स्टेप-अप करना होगा। इस इंवेस्टमेंट स्ट्रेटजी के साथ आप 25 साल में 10.31 करोड़ रुपये का कॉर्पस तैयार कर सकते हैं।

इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

आपको यहां ये ध्यान रखना होगा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको बिना रुके एसआईपी जारी रखनी होगी और पूरे अनुशासन के साथ स्टेप-अप करते रहना होगा। अगर आप कहीं भी कोई चूक करते हैं तो हो सकता है कि आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में और ज्यादा समय लग सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा