1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. NPS में खाता खुलवाना है? यहां जानिए पूरी प्रोसेस और साथ में इस स्कीम के फायदे

NPS में खाता खुलवाना है? यहां जानिए पूरी प्रोसेस और साथ में इस स्कीम के फायदे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 13, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jul 13, 2024 06:00 am IST

How to open nps account : 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाला कोई भी नागरिक (निवासी और अनिवासी दोनों) एनपीएस में शामिल हो सकते हैं। एनपीएस में लॉन्ग टर्म में अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है।

एनपीएस- India TV Hindi
एनपीएस Image Source : FILE

How to open nps account : सरकार कर्मचारियों को उच्च पेंशन देने के लिये राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस (NPS) में बदलाव की तैयारी काफी समय से कर रही है। अब उम्मीद है कि सरकार 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में इससे जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकती है। सरकार एनपीएस में गारंटीड रिटर्न ऑफर कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पेंशन के रूप में अपनी आखिरी सैलरी की 50 फीसदी रकम मिलने का वादा किया जा सकता है। एनपीएस स्कीम का उद्देश्य भारत के नागरिकों को बुढ़ापे के लिए पेंशन और निवेश की सुरक्षा प्रदान करना है।

PFRDA करता है कंट्रोल

एनपीएस सुरक्षित और विनियमित बाजार-आधारित रिटर्न के माध्यम से आपकी सेवानिवृत्ति की प्रभावी योजना बनाने के लिए दीर्घकालिक बचत का रास्ता प्रदान करती है। इसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। पीएफआरडीए द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट एनपीएस के अंतर्गत सभी संपत्तियों का पंजीकृत स्वामी है। 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाला कोई भी व्यक्तिगत नागरिक (निवासी और अनिवासी दोनों) एनपीएस में शामिल हो सकते हैं। एनपीएस में लॉन्ग टर्म में अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है।

NPS अकाउंट कैसे खोलें?

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन एनपीएस अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो आपको सीआरए की वेबसाइट पर जाना होगा। इस समय CAMS, KFin Technologies और Protean eGov Technologies तीन सीआरए है। इनकी वेबसाइट पर जाकर आप एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।

  • स्टेप 1. तीनों में से किसी एक सीआरए की वेबसाइट पर जाए। 
  • स्टेप 2. अब आपको मोबाइल नंबर, पैन और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। 
  • स्टेप 3. इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें। 
  • स्टेप 4. इसके बाद आपको PRAN नंबर मोबाइल और ईमेल पर मिल जाएगा।  अब आपका एनपीएस अकाउंट खुल चुका है। अब आप निवेश शुरू कर सकते हैं। 

ऑफलाइन कैसे खोलें NPS अकाउंट?

ऑफलाइन एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी प्वाइंट ऑफ प्रजेंस (PoP) को सर्च करना होगा। ये बैंक, पोस्ट ऑफिस और सरकारी दफ्तर हो सकते हैं। आप पीओपी की लिस्ट पीएफआरडीए की वेबसाइट पर जाकर निकाल सकते हैं। पीओपी के पास जाकर आपको केवाईसी करानी होगी। इसके बाद एनपीएस टियर 1 खाते में 500 रुपये जमा करके खाता खोल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

NPS