1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹60 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹60 लाख का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी जाएगी EMI

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 17, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 10:54 pm IST

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर चुका है। बैंक ऑफ बड़ौदा अब 7.45 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है।

minimum salary for home loan in bank of baroda, salary for home loan, bank of baroda home loan inter- India TV Hindi
60 लाख रुपये के होम लोन के लिए कितनी भरनी होगी ईएमआई Image Source : HTTPS://X.COM/UIDAIMUMBAI

Bank of Baroda Home Loan: बडे़ शहरों में घर-मकान खरीदने के लिए आमतौर पर होम लोन की जरूरत पड़ ही जाती है। खासतौर पर, बड़े शहरों में किराये पर रहने वाले नौकरीपेशा लोग अपना घर खरीदने के लिए होम लोन पर निर्भर होते हैं। आरबीआई इस साल रेपो रेट 1 प्रतिशत घटा चुका है, जिसकी वजह से होम लोन की दरें भी 1 प्रतिशत तक कम हो गई हैं। आज हम यहां जानेंगे कि बैंक ऑफ बड़ौदा से 60 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और इसके लिए आपको हर महीने कितने रुपये की ईएमआई भरनी होगी।

7.45 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा

आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद देश के तमाम बैंकों ने होम लोन समेत बाकी सभी लोन की ब्याज दरें भी घटा दी हैं। पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर चुका है। बैंक ऑफ बड़ौदा अब 7.45 प्रतिशत की शुरुआती दरों से होम लोन ऑफर कर रहा है। 7.45 प्रतिशत की ब्याज दर से 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी 83,500 रुपये होनी चाहिए। लेकिन, इसके लिए आपको एक खास बात का ध्यान रखना होगा कि आपके नाम से कोई दूसरा लोन नहीं चल रहा हो।

60 लाख रुपये के होम लोन के लिए कितनी भरनी होगी ईएमआई 

बैंक ऑफ बड़ौदा से 7.45 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 60 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने करीब 41,750 रुपये की ईएमआई भरनी होगी। बताते चलें कि किसी भी बैंक से किसी भी तरह का लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपके लोन ऐप्लिकेशन को रिजेक्ट कर सकते हैं। किसी भी तरह के लोन के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है। क्रेडिट स्कोर के अलावा, आपकी पुराने लोन अकाउंट की भी जांच की जाती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट की भी डिमांड कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा