1. होम
  2. Profile
  3. Surya Pratap Shahi
Surya Pratap Shahi

Surya Pratap Shahi

सूर्य प्रताप शाही
सूर्य प्रताप शाही यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री हैं। वे उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी गिनती यूपी बीजेपी के बड़े नेताओं में होती है। इनका जन्म 23 दिंसबर 1952 को हुआ था। इन्होंने देवरिया के इंटर कॉलेज से सन 1969 में 12वीं पास की थी। इसके बाद 1971 में देवरिया से ग्रेजुएशन किया और फिर बीएचयू से एलएलबी की डिग्री हासिल की। सूर्य प्रताप शाही बीएचयू में छात्र संघ का हिस्सा भी रहे थे और काफी लोकप्रिय नेता थे। शाही को पहली राजनीतिक सफलता 1985 में मिली और वे पहली बार विधायक चुने गए। वे देवरिया (बाद में कुशीनगर) जिले के कसिया विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधानसभा के लिए चुने गए। शाही ने दो बार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा की है। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या बाद आई कांग्रेस की प्रचंड लहर में भी 1984 का चुनाव जीतने वाले नेताओं में वे एक रहे। सूर्य प्रताप शाही वर्ष 1991 और 1996 में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में रसूखदार कैबिनेट मंत्रियों में शामिल थे। उन्होंने पहली बार 1991 में प्रदेश के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद 1992 में कैबिनेट रैंक के साथ उन्होंने स्वस्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला। 1997 में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में एक्साइज मंत्रालय का पदभार प्रदान किया गया।
Read more

Surya Pratap Shahi

  • « Prev