नई दिल्लीः दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक फूड पॉइंट पर महिला मित्र के साथ खाना खा रहे छात्र को तीन लोगों ने गोली मार दी। छात्र को दो गोलियां मारी गई। कथित तौर पर एक गोली छात्र के ब्रेन में फंसी हुई है। प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया। स्कूल की छात्रा और दोस्त दोनों ही नाबालिग हैं। दोनों एक नामी स्कूल में पढ़ते हैं।
जिस लड़के को गोली लगी वह 10th क्लास का स्टूडेंट है। लड़की भी 10th क्लास की स्टूडेंट है। जिस लड़के ने गोली चलवाई वो पीड़ित के स्कूल का छात्र है। आरोपी छात्र बाकी दो लोगों को अपने साथ लेकर आया था।
छात्र की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि उसे शाम 7:54 बजे फायरिंग की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, SHO और ACP के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित को पहले ही मूलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था। तुरंत वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित को बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पाया। पीड़ित की उम्र 17 साल है। उसके पिता छतरपुर एन्क्लेव इलाके में एक लॉन्ड्री चलाते हैं।
छात्र के अलावा किसी अन्य को नहीं लगी गोली
शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह अपने दोस्त/दोस्तों के साथ खाने की दुकान पर खाना खा रहा था। कुछ देर बाद लड़कों का एक ग्रुप वहां से गुजरा और उनमें से एक लड़के ने पीड़ित की कुर्सी को छू दिया, जिस पर पीड़ित ने आपत्ति जताई। लड़कों का वह ग्रुप वहां से चला गया और 4-5 मिनट बाद वापस आया। उन लड़कों में से एक ने पीड़ित पर एक राउंड गोली चलाई और वहां से भाग गया। किसी और को चोट नहीं लगी। पीड़ित को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है और वहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर बहुत करीब से गोली चलाई और मौके से फ़रार हो गए। फायरिंग से भीड़भाड़ वाले भोजनालय में अफ़रा-तफ़री मच गई। पुलिस की टीमों ने इस हमले में शामिल तीनों आरोपियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए CCTV फ़ुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।