आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीमें आज फिर आईपीएल के अहम मुकाबले में टकराने वाली हैं। आज से प्लेऑफ के मैच शुरू हो रहे हैं। पहला क्वालीफायर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आज के मैच में कौन सी टीम भारी पड़ सकती है। चलिए जरा इसे समझने की कोशिश करते हैं।
आज जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में चली जाएगी
आज का आईपीएल मैच बहु ज्यादा रोचक होने वाला है, अभी तक तो यही लग रहा है। दरअसल आईपीएल 2026 की टॉप 2 टीमों के बीच टक्कर होने जा रही है। आज के मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में चली जाएगी, जो कि 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन कर रहे हैं कमाल की बैटिंग
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास इस वक्त शानदार टीम है। खुद कप्तान गिल और उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन खूब रन बना रहे हैं। तीसरे नंबर पर आकर जॉस बटलर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि टीम की कमजोरी मिडल आर्डर है, जो ज्यादा टेस्ट नहीं हुआ है। धर्मशाला की पिच के बारे में माना जाता है कि यहां स्विंग और उछाल मिलेगा। इसका फायदा गुजरात के तेज गेंदबाज उठा सकते हैं। इसके बाद राशिद खान कभी भी किसी भी बल्लेबाज को अपना शिकार बना सकते हैं।
विराट कोहली के भरोसे रहेगी आरसीबी की टीम
बात अगर आरसीबी की करें तो उनके तो सबसे बड़े बल्लेबाज और स्टार विराट कोहली ही हैं। देखना ये होगा कि उनके साथ आज ओपनिंग के लिए कौन आता है। हो सकता है कि वेंकटेश अय्यर को फिर से ये जिम्मेदारी दे दी जाए। बीच में भी कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार पर जल्दी विकेट दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
आज बराबरी का होगा मुकाबला, जोरदार टक्कर की उम्मीद
इस बीच अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो ये कह पाना आसान नहीं होगा कि कौन सी टीम बाजी मारेगी। फिलहाल तो मामला 50-50 का लग रहा है, लेकिन फिर भी पलड़ा हल्का सा गुजरात टाइटंस की ओर झुका हुआ नजर आता है। लेकिन इतना तो पक्का है कि मुकाबला कड़ाकेदार होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट/वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलवेन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल
कप्तान ही हो गया वनडे सीरीज से बाहर, अचानक सामने आई चोट ने बिगाड़ा खेल, अब किसके पास होगी कमान