1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान ही हो गया वनडे सीरीज से बाहर, अचानक सामने आई चोट ने बिगाड़ा खेल, अ​ब किसके पास होगी कमान

कप्तान ही हो गया वनडे सीरीज से बाहर, अचानक सामने आई चोट ने बिगाड़ा खेल, अ​ब किसके पास होगी कमान

 Published : May 26, 2026 04:19 pm IST,  Updated : May 26, 2026 04:19 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 30 मई से वनडे सीरीज शुरू होनी है, इससे पहले ही मिचेल मार्श चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जोश इंग्लिस को टीम की कमान सौंपी गई है।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
मिचेल मार्श Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इसका पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इसमें अब केवल चार ही दिन का वक्त बचा हुआ है, लेकिन इससे पहले अचानक कप्तान चोटिल हो गए हैं और खबर है कि वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपी गई थी, लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम की कप्तानी जोश इंग्लिस को दे दी है। 

चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श

मिचेल मार्श पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वे अभी कुछ ही दिन पहले तक आईपीएल में एलएसजी के लिए खेल रहे थे, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इसी का नतीजा रहा कि एलएसजी की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। जब टीम बाहर हो गई, उसके बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया कि मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान होंगे। 

पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड पहले ही सीरीज से चल रहे हैं बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि जो टीमें आईपीएल प्लेऑफ में जाएंगी, उनके प्लेयर्स को पाकिस्तान जाने वाली टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। यही कारण रहा कि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब मिचेल मार्श भी बाहर हो गए हैं। मार्श की ही तरह जोश इंग्लिस भी कुछ दिन पहले तक एलएसजी के लिए आईपीएल खेल रहे थे, हालांकि उन्हें कुछ ही मैच खेलने का मौका मिला। अब वे इस सीरीज के लिए दौरान ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 

अभी तक नहीं किया गया है मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट का ऐलान

पाकिस्तान सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, उसमें भी मिचेल मार्श के खेलने पर सस्पेंस है। इस बीच जानकारी ये मिली है कि मिचेल मार्श आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेलकर वापस घर चले गए थे। हालांकि मार्श के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हो सकता है कि आईपीएल खत्म होने के बाद किसी प्लेयर को यहां से पाकिस्तान भेज दिया जाए। 

पाकिस्तान में ODI के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जेम्पा। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में नहीं बनाया एक भी रन, आईपीएल में मार रहा बाजी

आईपीएल में क्वालीफायर जीतो, मतलब चैंपियन बनना तय! आखिर क्या है ये पूरी कहानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल