1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. तरणतारण जेल में हुए गैंगवार के बाद पंजाब पुलिस के 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

तरणतारण जेल में हुए गैंगवार के बाद पंजाब पुलिस के 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 05, 2023 07:03 pm IST,  Updated : Mar 05, 2023 07:15 pm IST

पंजाब के तरनतारन में 26 फरवरी को जेल परिसर में गैंगवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पंजाब पुलिस के 7 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

पंजाब पुलिस के आईजी (हेडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल- India TV Hindi
पंजाब पुलिस के आईजी (हेडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल Image Source : TWITTER

पंजाब के तरनतारन में 26 फरवरी को जेल परिसर में गैंगवार हुआ था। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों ने जेल परिसर में पड़ी लाशों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। पंजाब पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे सात गैंगस्टरों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पंजाब पुलिस के आईजी (हेडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जेल के 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है और उनके नाम पर भी FIR दर्ज की गई है। इन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और नियमों का पालन ना करने के लिए सस्पेंड किया गया है और इनके नाम पर FIR की गई है। इसके साथ ही जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एक्शन लिया गया है।

जेल कर्मियों पर भी हुई कार्रवाई

पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया कि जेल अधीक्षक समेत 7 जेल कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं जेल अधीक्षक और 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन  7 जेल अधिकारियों और कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है उनमें जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह खैहरा, एएसआई हरचरण सिंह व गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह और सहायक सुपरिंटेंडेंट हरीश कुमार शामिल हैं। सहायक सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार के पास उस जोन की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी थी जहां पर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

ये था मामला

26 फरवरी को पंजाब के तरणतारण जेल के हाई सिक्योरिटी जोन नंबर 1 और 2 में दो गैंग आपस में भीड़ गए थे। ये सभी गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल थे, इसी वजह से इनको एक ही बैरक में रखा गया था। गैंगवार की घटना के बाद गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल और अन्य पंजाब की जेलों में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों को अलग-अलग बंद कर दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।