1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: गर्लफ्रेंड के चक्कर में AAP नेता ने पत्नी की कराई हत्या, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पंजाब: गर्लफ्रेंड के चक्कर में AAP नेता ने पत्नी की कराई हत्या, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 Published : Feb 18, 2025 08:27 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 08:31 am IST

पुलिस ने आरोपी AAP नेता और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग आप नेता की पत्नी की हत्या करने में शामिल थे

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : META AI

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के सिलसिले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता, उसकी गर्लफ्रेंड और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप नेता अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी मित्तल (33) की शनिवार को एक गांव के पास लुटेरों ने हत्या कर दी। 

धारदार हथियार से पत्नी पर कराया हमला

पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब अनोख और उनकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। अनोख ने शुरू में पुलिस को बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए। 

गर्लफ्रेंड संग गिरफ्तार हुआ AAP नेता

पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता महिला का पति ही निकला। चहल ने कहा कि पुलिस ने महिला के पति और स्थानीय आप नेता एवं व्यवसायी अनोख मित्तल (35) तथा उसकी 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। 

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना

पुलिस ने कहा कि अनोख की पत्नी को पता चला कि उसके पति का विवाह के बाद भी संबंध है, जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर यह योजना बनाई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अनोख और उसकी प्रेमिका के अलावा चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल्ली (26), गुरदीप सिंह उर्फ ​​मन्नी (25), सोनू सिंह (24) और सागरदीप सिंह उर्फ ​​तेजी (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।