1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: जिस कांग्रेस नेता को होना चाहिए जेल में वो शादी में उड़ा रहा था मौज, पुलिस पर लगे मिलीभगत के आरोप

पंजाब: जिस कांग्रेस नेता को होना चाहिए जेल में वो शादी में उड़ा रहा था मौज, पुलिस पर लगे मिलीभगत के आरोप

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Dec 13, 2023 10:03 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 10:04 am IST

पंजाब पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। पुलिस ने मिलीभगत कर एक कांग्रेस नेता को, जिसे जेल में होना चाहिए था, उसे एक शादी समारोह में शामिल होने दिया। हवालाती के डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Congress leader Lucky Sandhu- India TV Hindi
लक्की संधू Image Source : SCREENGRAB

पंजाब पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। लुधियाना जेल में बंद एक अपराधी खुलेआम एक शादी में जश्न मनाता नजर आया है। इतना ही नहीं, उसने शादी में खुलेआम नाचा और पैसे भी उड़ाए। जानकारी दे दें कि अपराधी का नाम लक्की संधू है, वह एक मामले में लुधियाना जेल में बंद था। जानकारी के मुताबिक, लक्की के भाई की शादी थी, इसी में शरीक होने के लिए लक्की ने झूठी बीमारी का बहाना बनाया।

बीमारी का बनाया बहाना 

शादी में भांगड़ा करने का एक वीडियो जैसे ही सामने आया तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। दरअसल, हवालाती लक्की संधू, जिसे जेल में होना चाहिए वो बीमारी का झूठा बहाना बना कर अपनी भाई की शादी में डांस करता मिला। हवालाती कांग्रेस का यूथ कांग्रेस के नेता है। इसका नाम लक्की संधू है। लक्की ने जेल प्रशासन को झांसे में लेकर झूठी बीमारी का बहाना बनाया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने चेकअप के लिए चंडीगढ़ पीजीआई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। यहां पुलिस ने लक्की संधू से मिली भगत कर लुधियान के रायकोट एरिया में अपनी भाई की शादी में पहुंच गया। यहां लक्की ने पंजाबी सिंगर अंग्रेज अली के गानों पर जमकर डांस किया और पैसे उड़ाए।

दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, दो एएसआई कुलदीप सिंह और मंगल सिंह को कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पर विभागीय जांच बिठा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, लक्की संधू पर कई मामले दर्ज हैं। वीडियो देखकर लक्की संधू पर केस दर्ज करवाने वाले गुरवीर सिंह गारचा ने सीएम व डीजीपी से शिकायत की है। बता दें कि लक्की पर गुरवीर सिंह ने हनीट्रैप और धमकी देने का केस दर्ज करवाया हुआ है।

ये भी पढ़ें:

पिता की अंतिम अरदास में शामिल होने आया कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।