1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतपाल की पत्नी किरणदीप से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ जारी, लंदन जाने की थी तैयारी

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ जारी, लंदन जाने की थी तैयारी

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 20, 2023 01:19 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 01:19 pm IST

पंजाब पुलिस के सूत्रों की मानें तो अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को अब हिरासत में नहीं लिया गया है। हालांकि इमीग्रेशन विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। ब्रिटेन की रहने वाली NRI किरणदीप कौर ने हाल ही में अमृतपाल से शादी की थी।

Amritpal Singh wife Kirandeep questioned at Amritsar airport moments before boarding London flight- India TV Hindi
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ जारी Image Source : INDIA TV

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में ले लिया है। क्योंकि वह लंदन जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। पंजाब पुलिस के सूत्रों की मानें तो अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को अब हिरासत में नहीं लिया गया है। हालांकि इमीग्रेशन विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। ब्रिटेन की रहने वाली NRI किरणदीप कौर ने हाल ही में अमृतपाल से शादी की थी। बता दें कि अमृतपाल पिछले 1 महीने से पुलिस से भाग रहा है। संभावना जताई जा रही है कि किरणदीप से पुलिस अमृतपाल के बारे में पूछताछ कर सकती है। 

बता दें कि किरणदीप ने अमृतपाल से उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में शादी की थी। शादी के बाद अमृतपाल ने घोषणा की थी कि उनकी पत्नी उनके साथ रहने के लिए पंजाब वापस आ जाएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।