1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. VIDEO: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच कूदकर भागे यात्री

VIDEO: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच कूदकर भागे यात्री

 Reported By: Puneet Pareenja,,  Anamika Gaur, Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 18, 2025 09:16 am IST,  Updated : Oct 18, 2025 11:10 am IST

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है।

अमृतसर से सहरसा जा रही ट्रेन में लगी आग- India TV Hindi
अमृतसर से सहरसा जा रही ट्रेन में लगी आग Image Source : REPORTER

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। घटना का समय सुबह 7:30 बजे बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में ट्रेन के 2-3 एसी कोच आए हैं। आग की चपेट में आने से एक महिला के झुलने की भी बात सामने आ रही है।  

रेलवे ने दी ये जानकारी

रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ट्रेन सं 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ में भटिंडा स्टेशन से गुजरते समय आग देखी गयी। त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी को रोककर आग बुझायी गयी। इस दौरान एक यात्री को हल्की चोट लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की जांच के आदेश दें दिए गए है।

कई यात्रियों को आई चोटें

शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।  

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना में कई लोगों को चोट लगी है। ये चोट भागने के क्रम में लगी।

यहां देखें वीडियो 

आग पर पाया गया काबू

रेल मंत्रालय ने ट्रेन में आग लगने की घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि सरहिंद स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। किसी के हताहत होने की नहीं मिली है। फिलहाल आग बुझा दी गई है। 

कई ट्र्नों पर पड़ा असर

आग लगने के कारण कई ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। करीब एक घंटे के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।