1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमेरिका से 119 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, जानिए किस राज्य के हैं कितने लोग?

अमेरिका से 119 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, जानिए किस राज्य के हैं कितने लोग?

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 14, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 01:48 pm IST

अमेरिका से अवैध प्रवासीय भारतियों को बाहर किया जा रहा है। एक विमान पहले ही भारत आ चुका है। अब दूसरा विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा है। ये विमान शनिवार को अमृतसर के एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान- India TV Hindi
अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान Image Source : FILE PHOTO

अमेरिका से एक बार फिर अवैध तरीके से रह रहे प्रवासी भारतीयों को बड़ी संख्या में लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार (15 फरवरी) को अमेरिका से 119 अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को लेकर एक विमान भारत आ रहा है। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे अप्रवासी भारतियों को विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा।

67 पंजाब और 33 हरियाणा के रहने वाले

सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात को अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये विमान उतरेगा। इसमें सबसे ज्यादा 67 अवैध प्रवासी पंजाब के और 33 अवैध प्रवासी हरियाणा के हैं। 8 गुजरात के रहने वाले हैं। 2 लोग गोवा, 3 उत्तर प्रदेश से, 2 महाराष्ट्र, 2 राज्यस्थान और 1 हिमाचल प्रदेश और 1 जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है।

पिछले हफ्ते अमेरिका से आए थे 205 अवैध भारतीय प्रवासी

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले हफ्ते ही 205 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। अमेरिका का सी-17 विमान सैन एंटोनियो से भारत के लिए रवाना हुआ था, जिसमें 205 अवैध भारतीय प्रवासियों को स्वदेश लाया गया था।

हाथों और पैरों में बंधी थी हथकड़ी

भारत वापस भेजे जाने से पहले हर एक व्यक्ति की जांच की गई थी। अमेरिका से भारत आए प्रवासियों में सबसे ज्यादा पंजाब के लोग शामिल थे। इनके हाथों और पैरों में हथकड़ियां भी डाली गईं थीं। भारत ने प्रवासियों पर इस तरह का व्यवहार किए जाने पर अपनी नाराजगी भी जताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।