1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास BSF ने ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन का पैकेट बरामद

पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास BSF ने ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन का पैकेट बरामद

 Published : Dec 19, 2023 08:51 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 08:59 am IST

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में अमृतसर के धनोए खुर्द गांव के पास हेरोइन के प्रतिबंधित सामान के एक पैकेट के साथ एक संदिग्ध ड्रोन को पकड़ा गया है।

पाक बार्डर से ड्रोन पकड़ा गया- India TV Hindi
पाक बार्डर से ड्रोन पकड़ा गया Image Source : ANI

पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए अवैध हथियार और हेरोइन तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में अमृतसर के धनोए खुर्द गांव के पास हेरोइन के प्रतिबंधित सामान के एक पैकेट के साथ एक संदिग्ध ड्रोन को पकड़ा गया है। इस ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। 

पिछले 24 घंटों में दो ड्रोन पकड़े गए

इससे पहले पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप पिछले 24 घंटों में दो ड्रोन और एक किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है। बीएसएफ ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस ने शनिवार शाम को अमृतसर के धनोइया खर्द गांव के बाहरी क्षेत्र में खोज अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान एक खेत से चीन निर्मित ड्रोन और 545 ग्राम भार वाला हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया।

हेरोइन का पैकेट बरामद

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने गुप्त जानकारी मिलने के बाद रविवार शाम को अटारी गांव के बाहरी इलाके में एक खोज अभियान चलाया। प्रवक्ता के मुताबिक, संयुक्त दल ने चीन निर्मित एक ड्रोन और उसके साथ रस्सी से बंधा 544 ग्राम भार वाला हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। 

बता दें कि पंजाब में पाकिस्तान से लगती सीमा पर अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी लगातार जारी है। बीएसएफ और पुलिस ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।