1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में क्यों कहा-हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे...

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में क्यों कहा-हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे...

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 26, 2024 05:06 pm IST,  Updated : May 26, 2024 05:06 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हम एक समय की रोटी भी कम खा लेंगे लेकिन...

cm arvind kejriwal in punjab- India TV Hindi
पंजाब में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव हो चुका है और सातवें और अंतिम चरण का चुनाव एक जून को होने वाला है। पंजाब में लोकसभा के अंतिम चरण में चुनाव होंगे, इसे लेकर चुनावी गहमागहमी जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''आप सभी केंद्र में हमारे हाथ मज़बूत कीजिए। अगर आपने पंजाब की 13 की 13 सीट आम आदमी पार्टी को दे दीं तो दिल्ली में हमारी ताक़त बढ़ेगी। केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब के कई ऐसे मसले हैं, जिनके लिए हमें केंद्र सरकार से लड़ना पड़ेगा। आप हमारे हाथ मज़बूत कीजिए।''

सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा, ''मैं आप सबसे इस देश को बचाने की अपील करने आया हूं। हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारा देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। राज्यपाल विधानसभा के द्वारा पारित बिलों को रोककर जनतंत्र के ऊपर प्रहार कर रहे हैं और ये लोग जनता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके ख़िलाफ़ अब आपको आवाज़ उठानी ही पड़ेगी।''

पंजाब के लिए हक के लिए लड़ जाएंगे

उन्होंने आगे कहा, ''हम पंजाब के हक़ के लिए लड़ जाएंगे और तभी आपके सारे मसलों का समाधान होगा। आप खुद सोचिए, आपकी विधानसभा में कानून पास होते हैं तो गवर्नर उसे लेकर बैठ जाते हैं।फिर क्या फायदा हुआ? अगर आप हमें 13 सांसद देंगे तो आपके बिल को रोकने की किसी गवर्नर की हिम्मत नहीं होगी और अगर ऐसा हुआ तो गर्वनर के घर के बाहर सभी 13 सांसद भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। केजरीवाल ने जनता से कहा, आपके 8 हजार करोड़ रुपये लेकर केंद्र सरकार बैठी हुई है। विकास के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार लेकर बैठी है, उनकी हिम्मत कैसे हुई।''

इनकी हिम्मत कैसे होती है

दिल्ली के सीएम ने कहा, ''ये पंजाब के लोगों का हक है। आपका हक है, आप कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। इन्होंने नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे रोक दिए, उससे मोहल्ला क्लीनिक बनने थे। इनकी हिम्मत इसलिए हो गई पैसे रोकने की क्योंकि लोकसभा में हमारे पास सांसद नहीं हैं। हम कमजोर हैं, हमारे हाथ को आप मजबूत करें फिर पंजाब के अंदर के मसलों पर हस्तक्षेप करने की केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं होगी।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।