1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. कैबिनेट में बड़े फेरबदल के बाद अब सीएम भगवंत मान ने अपने OSD ओंकार सिंह को भी हटाया, वजह का नहीं चला पता

कैबिनेट में बड़े फेरबदल के बाद अब सीएम भगवंत मान ने अपने OSD ओंकार सिंह को भी हटाया, वजह का नहीं चला पता

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 23, 2024 03:26 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 04:22 pm IST

ओंकार सिंह को अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ओएसडी नियुक्त किया गया था। ओंकार सिंह सीएम मान के करीबी दोस्त माने जाते हैं।

सीएम भगवंत मान और ओंकार सिंह- India TV Hindi
सीएम भगवंत मान और ओंकार सिंह Image Source : FILE PHOTO

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को हटाने के अगले दिन सोमवार को अपने विशेष कार्याधिकारी (OSD) प्रोफेसर ओंकार सिंह को भी पद से हटा दिया। ओंकार सिंह सीएम मान के करीबी दोस्त हैं। वह धुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। ओंकार सिंह को अगस्त 2022 में ओएसडी नियुक्त किया गया था। अब उन्हें ओएसडी पद से क्यों हटाया गया? इस वजह का पता अभी नहीं चल सका है।

भगवंत मान की फैमिली के करीबी हैं ओंकार सिंह

ओंकार सिंह भगवंत मान के धुरी विधानसभा क्षेत्र और मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर की राजनीतिक गतिविधियों की देखरेख करते रहे हैं। इसलिए उन्हें सीएम भगवंत मान का बेहद करीबी माना जाता है।

इन चार मंत्रियों को हटाया गया

ओएसडी को हटाने से पहले रविवार को चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। इनमें चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसंपर्क, खनन और बागवानी विभाग), ब्रहम शंकर जिम्पा (राजस्व), बलकार सिंह (स्थानीय निकाय) और अनमोल गगन मान (पर्यटन) शामिल हैं। उन्होंने रविवार को अपने इस्तीफे सौंप दिए।

मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 5 नए विधायक

वहीं, अब सोमवार शाम 5 बजे भगवंत मान पांच विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पांच विधायक बरिंदर कुमार गोयल (लेहरा), हरदीप सिंह मुंडियां (साहनेवाल), डॉ. रवजोत सिंह (शाम चौरासी), तरुणप्रीत सिंह सोंद (खन्ना) और मोहिंदर भगत (जालंधर) हैं।

पंजाब सरकार में अब हो जाएंगे 16 मंत्री

बता दें कि पंजाब मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं। अभी तीन पद खाली हैं। सोमवार को हुए फेरबदल के बाद मंत्रिमंडल में 16 मंत्री हो जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।