1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. "पंजाब में ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों से बचें", CM भगवंत मान बोले- 12-13 दिनों का स्टॉक है

"पंजाब में ईंधन का संकट नहीं, अफवाहों से बचें", CM भगवंत मान बोले- 12-13 दिनों का स्टॉक है

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 28, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 02:07 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अफवाह से बचने की जरूरत है। पंजाब के पास 12 दिन का पेट्रोल और 14 दिन का डीजल का स्टॉक है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान- India TV Hindi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान Image Source : PTI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी देशों में तनाव के बीच लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सीएम मान ने कहा कि कल नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई।

उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति और वैश्विक संबंधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से व्हाइट हाउस का जिक्र करते हुए कहा कि क्या अब भारत को यह भी बाहर से तय करना पड़ेगा कि वह रूस से तेल खरीदे या नहीं। हम विश्व गुरु बनने चले थे, विश्व चेले कब से बन गए।

राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईंधन का 12/13 दिनों का स्टॉक है। अफवाह से बचने की जरूरत है। हमारे पास पहले भी इतना ही स्टॉक होता था। केंद्र ने 41 अलग-अलग देशों से समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास  12 दिन का पेट्रोल और 14 दिन का डीजल का स्टॉक है। वहीं, 6 दिन का LPG गैस का स्टॉक है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले भी इतना ही था।

अफवाहों से बचने की अपील

सीएम भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि घबराहट के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन और गैस खरीद रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव बन रहा है। उन्होंने बताया कि पहले जो व्यक्ति एक LPG सिलेंडर लेता था, अब वह दो लेने लगा है। यही स्थिति पेट्रोल पंपों पर भी देखने को मिल रही है। वहीं, सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब तक 341 LPG सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

मीडिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

सीएम मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने मीडिया को सही और समय पर जानकारी देने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना या पैनिक की स्थिति न बने।

ये भी पढ़ें-

देश में गैस की किल्लत के बीच LPG सिलेंडर चोरी की बड़ी वारदात, टेम्पो का लॉक तोड़ चुरा ले गए 27 सिलेंडर

हवा में फेल हुआ IndiGo विमान का इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।