1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. VIDEO: नशे की लत, फिर हेरोइन के साथ पकड़ा गया पूर्व मंत्री का बेटा, 4 दोस्त भी गिरफ्तार

VIDEO: नशे की लत, फिर हेरोइन के साथ पकड़ा गया पूर्व मंत्री का बेटा, 4 दोस्त भी गिरफ्तार

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 10, 2024 08:35 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 08:50 am IST

शिमला के एक होटल के कमरे से पंजाब के पूर्व कैबिनेट का बेटा नशे की हालत में पकड़ा गया। हेरोइन के साथ प्रकाश सिंह लंगाह के चार दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

शिमला में हेरोइन के साथ गिरफ्तार- India TV Hindi
शिमला में हेरोइन के साथ गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को उसके दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला में हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। हिमाचल पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी नशे में धुत थे। पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने होटल के कमरे में डाली रेड

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को होटल में युवाओं के नशा करने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने होटल के कमरे में रेड की। कमरे में एक महिला सहित पांच लोग थे। पुलिस ने जब सभी से पूछताछ शुरू की, तो एक ने अपनी पहचान प्रकाश सिंह लंगाह के रूप में बताई। प्रकाश ने बताया कि वे सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा है, जो दो बार विधायक व पंजाब के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। बाकी चार आरोपियों का नाम अबनी, सांगला किनौर, पटियाला और बलबिंदर है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है प्रकाश

पुलिस ने कमरे से 42.89 ग्राम हेरोइन बरामद की। कमरे में मौजूद सभी आरोपी इस कदर नशे में धुत थे कि वे अपने बारे में ठीक से कुछ बता नहीं पा रहे थे। नशे के साथ गिरफ्तार किए गए प्रकाश सिंह लंगाह की ये पहली गिरफ्तारी नहीं है। मई 2021 में भी प्रकाश सिंह लंगाह को गिरफ्तार किया गया था, तब भी उससे हेरोइन जब्त की गई थी। तब पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए थे और विरोधी होने के चलते जानबूझ कर फंसाने की बात कही थी।

पूर्व मंत्री का छोटा बेटा है प्रकाश

सुच्चा सिंह लंगाह का प्रकाश छोटा बेटा है। बताया जाता है कि वो हेरोइन के नशे का आदी है। कैबिनेट मंत्री के पद पर रहने वाले सुच्चा सिंह लंगाह के रसूख के चलते पुलिस उस पर हाथ नहीं डालती थी। सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस को जैसे ही प्रकाश सिंह लंगाह के खिलाफ सूचना मिली, तो उसे गिरफ्तार किया। 

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।