1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में अब नहीं पहुंच पाएगा ड्रग्स, केजरीवाल बोले- एंटी ड्रोन सिस्टम लागू कर दिया है

पंजाब में अब नहीं पहुंच पाएगा ड्रग्स, केजरीवाल बोले- एंटी ड्रोन सिस्टम लागू कर दिया है

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 09, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 03:41 pm IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तरनतारन में बयान देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने एंटी ड्रोन सिस्टम को लागू कर दिया है। पंजाब में अगर कोई पाकिस्तान ड्रोन घुसता है तो उसे एंटी ड्रोन सिस्टम नष्ट कर देगा।

Drugs will not be able to reach Punjab now Arvind Kejriwal said anti drone system has been implement- India TV Hindi
केजरीवाल बोले- एंटी ड्रोन सिस्टम लागू कर दिया है Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के तरनतारन पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, "आज पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने एंटी-ड्रोन सिस्टम लागू कर दिया है। इससे अगर कोई ड्रोन पाकिस्तान से पंजाब में घुसता है, तो हमारा एंटी-ड्रोन सिस्टम उसे देख लेगा और उसे वहीं नष्ट कर देगा। वह ड्रग्स नहीं पहुंचा पाएगा। आज तीन एंटी-ड्रोन सिस्टम लागू किए जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में छह और आ जाएंगे और जरूरत पड़ी तो हम और खरीदेंगे। हमारी सरकार पंजाब में नशाखोरी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।"

अरविंद केजरीवाल ने की भगवंत मान सरकार की तारीफ

बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने पूर्ववर्ती सरकारों पर पंजाब को 'बर्बाद' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'ईमानदार' सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और राज्य में "शिक्षा क्रांति" के लिए अपनी पार्टी की सरकार की सराहना की। केजरीवाल महान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले आप प्रमुख ने मान के साथ यहां शहीद उधम सिंह स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। 

केजरीवाल ने पिछली सरकारों पर बोला हमला

इस दौरान केजरीवाल ने राज्य में मादक पदार्थों की समस्या के लिए भी पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी (पिछली) सरकारों ने पंजाब, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बर्बाद किया, हर जगह भ्रष्टाचार था, उन्होंने पैसा लूटा। केजरीवाल ने राज्य में आप सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, "पिछले तीन वर्षों में पंजाब की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है।" राज्य सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान पर केजरीवाल ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। 

(इनपुट-भाषा के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।