1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगी माफी, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 20, 2024 01:24 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 01:25 pm IST

चरणजीत सिंह चन्नी ने महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी। पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

चरणजीत सिंह चन्नी- India TV Hindi
चरणजीत सिंह चन्नी Image Source : PTI

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी। इससे एक दिन पहले ही पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। चन्नी ने संवाददाताओं से कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

"मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी भी महिलाओं के खिलाफ कुछ भी गलत कहने का सोच भी नहीं सकते। जालंधर से लोकसभा सदस्य चन्नी ने आगे कहा, "मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। जो भी महिलाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं।" यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब चन्नी ने गिद्दरबाहा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी अमृता वडिंग के प्रचार के दौरान कथित तौर पर महिलाओं और दो समुदायों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कारण बताओ नोटिस किया जारी

इसके बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने चन्नी से एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा था। गिल ने चेतावनी दी कि यदि चन्नी एक दिन में जवाब नहीं देते हैं तो पुलिस महानिदेशक को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए जाएंगे।चन्नी के बयान की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के लिए आलोचना की। (भाषा)

ये भी पढ़ें-

अजित पवार ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट, बारामती को लेकर कह दी ये बात

"केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को तेलंगाना में रहने का अधिकार नहीं", CM रेवंत रेड्डी का बड़ा हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।