1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर के DM ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए

अमृतसर के DM ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2025 06:52 am IST,  Updated : May 10, 2025 08:11 am IST

पंजाब के अमृतसर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले के DM ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

अमृतसर में रेड अलर्ट जारी।- India TV Hindi
अमृतसर में रेड अलर्ट जारी। Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े स्तर पर सैन्य झड़प शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों और ड्रोन्स को एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया है। इस बीच पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्य पंजाब के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं। राज्य के कई जिलों में पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है। अमृतसर में सुबह 6 बजे ग्रीन अलर्ट के बाद फिर से रेड अलर्ट जारी। कर दिया गया है। अमृतसर के जिलाधिकारी ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है। किसी भी इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जारी किए गए हैं।

घर के अंदर रहें लोग- DM

अमृतसर के DM ने लोगों से अपील करते हुए कहा- प्रिय जिला, आपने सायरन सुना होगा। हम अभी भी लाल अलर्ट के अधीन हैं। आप सभी से अनुरोध किया जाता है कि वह घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जैसा कि स्थिति हमेशा की तरह है, हम जल्द ही हमें सूचित करेंगे, जो सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने में सक्षम होगा।  कृपया शांत रहें और घबराएं नहीं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अमृतसर के DM ने जिले के लोगों से साफ तौर पर अपील की है कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अमृतसर के DM ने अपील करते हुए कहा है कि लोग जारी किए गए निर्देशों का पालन करें, घर के अंदर रहें और नर्वस न करें। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। हमारे अधिकारी ड्यूटी पर हैं।

हेल्पलाइन नंबर

1. सिविल कंट्रोल रूम - 01832226262, 797386746

2. पुलिस नियंत्रण कक्ष शहर 9781130666
ग्रामीण: 9780003387

ये भी पढ़ें- जालंधर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा, ब्लैकआउट के बीच हुआ था ब्लास्ट

पंजाब के फिरोजपुर में एक घर पर गिरा पाकिस्तानी ड्रोन, गाड़ी में लगी आग, 3 लोग घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।