1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. हाई अलर्ट पर पंजाब में हर हालात से निपटने की तैयारी, ये 10 मंत्री सीमावर्ती क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं का लेंगे जायजा

हाई अलर्ट पर पंजाब में हर हालात से निपटने की तैयारी, ये 10 मंत्री सीमावर्ती क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं का लेंगे जायजा

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Malaika Imam
 Published : May 09, 2025 10:52 am IST,  Updated : May 09, 2025 11:00 am IST

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पंजाब सरकार सभी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी रही है। आज पंजाब सरकार के 10 मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब- India TV Hindi
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच समावर्ती राज्य पंजाब हाई अलर्ट पर है। पंजाब सरकार सभी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने जानकारी दी कि आज पंजाब सरकार के मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे।

आज कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद 10 मंत्रियों का एक समूह सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए रवाना होगा। ये मंत्री अस्पतालों, दमकल केंद्रों और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इन क्षेत्रों में राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग सीमावर्ती जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर का दौरा करेंगे, जबकि मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर में तैयारियों का जायजा लेंगे।

इन मंत्रियों को बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा करने की मिली जिम्मेदारी

  1. गुरदासपुर: मंत्री लालचंद कटारूचक और डॉ. रवजोत सिंह
  2. अमृतसर: मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत
  3. तरनतारन: मंत्री ललजीत भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ
  4. फिरोजपुर: मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन के साथ हरदीप मुंडियान
  5.  फाजिल्का: मंत्री डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सोंध

पंजाब के कई जिलों में रहा 'ब्लैकआउट'

वहीं, अमृतसर, पठानकोट और फिरोजपुर जैसे प्रमुख सीमावर्ती इलाकों समेत पंजाब के कई जिलों में गुरुवार को ‘ब्लैकआउट’ के बीच राज्य के लोग रात भर चिंतित रहे। पंजाब के जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे जिलों में भी ‘ब्लैकआउट’ रहा। चंडीगढ़ में भी मध्य रात्रि तक करीब दो घंटे के लिए बिजली काट दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब भारत ने गुरुवार रात जम्मू और पठानकोट समेत सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया। इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम कर दिया। 

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।