1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सुबह 4:30 बजे पाकिस्तान का हमला नाकाम, रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया

सुबह 4:30 बजे पाकिस्तान का हमला नाकाम, रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 09, 2025 08:48 am IST,  Updated : May 09, 2025 10:29 am IST

पाकिस्तान ने सुबह 4:30 बजे भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, राजस्थान के रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

भारत के हमलों ने पाकिस्तान और उसकी सेना को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। पाकिस्तान की सेना कैसे भी कर के भारत को नुकसान पहुंचाना चाह रही है। इसलिए वह लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमलों को अंजाम दे रही है। अब पाकिस्तान ने राजस्थान में सुबह-सुबह ड्रोन के हमला करने की कोशिश की है ताकि भारत को नुकसान हो। हालांकि, सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है।

सैन्य ठिकानों को निशान बनाने आया था ड्रोन

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से कल जो हमला हुआ वो हमला जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन, आर्मी कैम्प और बीएसएफ कैम्प पर टार्गेटेड थे। इसके बाद आज सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तान ने दोबारा ड्रोन अटैक किया। हालांकि, राजस्थान के रामगढ़ सरहद के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया और उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। जैसलमेर के सूली डूंगर इलाके में भी ड्रोन का मलबा मिला है। ड्रोन शहर के बीचोंबीच एयरफोर्स स्टेशन से एक किलोमीटर दूर गिरा है। अधिकांश ड्रोन शहर के बीचोंबीच हवा में मार गिराये गए है।
 

एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ'

जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को गिराए जाने पर राजस्थान में एक स्थानीय ने कहा, 'सभी पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया, अभी शांति का माहौल है। हम भारतीय वायुसेना और सेना के साथ हैं। रात में विस्फोट की बहुत तेज आवाज थी लेकिन एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ।' कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय किया गया।

पहले हमें लगा कि कुछ पटाखे फूट रहे हैं'

राजस्थान में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, 'जब रात 9 बजे ब्लैकआउट हुआ, तो हमने धमाके सुने। पहले हमें लगा कि कुछ पटाखे फूट रहे हैं लेकिन हम जैसे ही घर की छत पर पहुंचे तो हमने असली बम देखे। हमें यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि पाकिस्तान ने जितने बम फेके, वे सभी निष्क्रिय कर दिए गए। हमारे मन में कोई डर नहीं है। मैं सभी को कहना चाहूंगा कि एकजुट रहें और सरकार के सभी निर्देशों का पालन करें।' कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया।

ये भी पढ़ें- बाड़मेर में ब्लैकआउट, बाजार बंद, सड़कों पर अंधेरा; लोगों को घरों में रहने की सलाह

पाकिस्तान ने जैसलमेर पर दोबारा हमला किया, अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें ध्वस्त कर चुका है भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।