1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में हुई मौत, चोरी-छिपे किया गया अंतिम संस्कार

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में हुई मौत, चोरी-छिपे किया गया अंतिम संस्कार

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 05, 2023 08:05 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 08:26 am IST

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत हो गई है। लखबीर सिंह रोडे की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। लखबीर सिंह रोडे, जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा है।

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत- India TV Hindi
खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत

पाकिस्तान में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई। खबर लीक ना हो इसके चलते चोरी छिपे पाकिस्तान में सिख रीति-रिवाज से लखबीर सिंह रोडे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे, जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा है।

पंजाब में आतंकी गतिविधियों में रहा शामिल

लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) को पाकिस्तान से संचालित कर रहा था।

लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति हुई थी जब्त

इस साल अक्टूबर माह में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर वहां नोटिस चिपकाया गया था। लखबीर सिंह पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत  1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में छिपकर बैठा था और उसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी थी कि इन्होंने पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सैल तैयार कर रखे थे, जिनका प्रयोग वे कभी भी कर सकते हैं। लखबीर सिंह रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज था, जिस पर कोर्ट ने उसकी कुल जमीन का 1/4 हिस्सा जो 10 कनाल से ज्यादा बनता है, सील करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश कार्रवाई करते हुए एनआईए की टीम ने उसकी जमीन को सील करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।