1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चुनाव के बाद कभी भी भाजपा के साथ जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल, सुखबीर बादल का दावा

चुनाव के बाद कभी भी भाजपा के साथ जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल, सुखबीर बादल का दावा

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : May 17, 2024 12:29 pm IST,  Updated : May 17, 2024 02:55 pm IST

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संवादातओं से बात की। उन्होंने इस दौरान AAP प्रमुख केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है।

केजरीवाल पर सुखबीर पर बड़ा आरोप।- India TV Hindi
केजरीवाल पर सुखबीर पर बड़ा आरोप। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। वहीं, आने वाले 3 चरणों के लिए सभी दल प्रचार में अपना जोर लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है लेकिन पंजाब में दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कभी लंबे समय तक एक साथ रही भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल भी अलग-अलग ही चुनाव लड़ रही है। ऐसे समय में पंजाब की राजनीतिक पार्टी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक चौंकाने वाले दावा किया है। 

भाजपा के साथ जाने वाले हैं केजरीवाल- सुखबीर

चुनाव प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संवादातओं से बात की है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं (या साथ जा सकते हैं)। उन्होंने कहा कि अब कैंपेन दस दिन भी नहीं रह गया है। सुखबीर ने आगे कहा कि वह चुनाव के बाद किसी भी वक्त भाजपा के साथ जा सकते हैं। 

AAP-SAD को वोट देना मतलब भाजपा का समर्थन- कांग्रेस

दूसरी ओर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को लोगों को आगाह किया कि आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में मतदान करने का मतलब है कि वे परोक्ष रूप से भाजपा की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों में से कोई भी दल भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं है, इसलिए दोनों दल केवल भाजपा विरोधी वोट काटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आप भाजपा को हराना चाहते हैं तो आपके लिए एकमात्र विकल्प कांग्रेस को वोट देना है।

पंजाब में कब होंगे चुनाव? 

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं और यहां चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराएगा। पंजाब में लोकसभा चुनाव के अंतिम यानि 7वें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसके साथ ही यहां मतगणना 4 जून को ही होगी। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल का अमृतसर में रोड शो, कहा- 'यह आपको तय करना है मैं दोबारा जेल जाऊं या नहीं'

'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह का चुनाव लड़ना तय, नामांकन फार्म हुआ स्वीकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।