1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लुधियाना हत्याकांड का खुलासा: ड्रम में मिली थी लाश, दोस्त शेरा और उसकी पत्नी अरेस्ट; आरी से ढाई घंटे में किए थे 6 टुकड़े

लुधियाना हत्याकांड का खुलासा: ड्रम में मिली थी लाश, दोस्त शेरा और उसकी पत्नी अरेस्ट; आरी से ढाई घंटे में किए थे 6 टुकड़े

 Published : Jan 09, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 05:16 pm IST

लुधियाना में जालंधर बाइपास के पास एक खाली प्लॉट से युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ सफेद ड्रम में मिला था। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप कौर को गिरफ्तार किया है।

ludhiana murder case- India TV Hindi
लुधियाना मर्डर केस में पुलिस ने मृतक दविंदर के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के लुधियाना में ड्रम में युवक का शव मिलने के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दविंदर के रूप में पहले ही कर ली गई थी, जो के भारती कॉलोनी का निवासी था। वह पेशे से कंप्यूटरीकृत कनिटिंग मशीन (हौजरी में गर्म कपड़े बुनने वाली मशीन) का कारीगर व मैकेनिक था और पिछले 4-5 महीनों से मुंबई में मशीन से जुड़े कार्य कर रहा था। दविंदर दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था।

हत्या की वजह क्या?

पुलिस ने इस मामले में दविंदर के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप कौर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने मिलकर दविंदर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने आरी से शव के 6 टुकड़े किए और उनमें से कुछ टुकड़ों को बोरी में और सिर वाले हिस्से को सफेद ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया।

ड्रम से बदबू आने पर हुआ शक

गुरुवार सुबह एक राहगीर ने प्लॉट में पड़ा ड्रम देखा, जिसमें से बदबू आ रही थी। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ड्रम से शव के टुकड़े बाहर निकाले। शरीर के हिस्सों को जबरन ठूंसा गया था और आधा हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए।

ludhiana murder case
Image Source : REPORTER INPUTमृतक दविंदर का दोस्त शेरा और उसकी पत्नी गिरफ्तार।

ड्रम ले जाते CCTV में कैद हुआ था दोस्त

दविंदर शादीशुदा था और उसकी करीब 7 महीने की बेटी है। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति बाइक पर ड्रम ले जाते हुए नजर आया। परिवार ने वीडियो देखकर उसकी पहचान शेरा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया क्योंकि उसने अपने आरोपी पति के इस अपराध को छुपाने में उसकी भरपूर मदद की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

दविंदर का क्लोज फ्रेंड था शेरा

पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर ले जाए जा रहे ड्रम को पीछे से कोई दूसरा व्यक्ति पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी शेरा मृतक का काफी करीबी दोस्त था और उसके घर के पास ही रहता था। पुलिस ने दोनों को शहर छोड़ने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

(रिपोर्ट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

Kanpur Crime: 7 बच्चों की मां की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, दिल दहला देने वाली हत्या का ऐसे हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।