1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. मोगा में बाइक सवार बदमाशों ने प्रवासी मजदूर को गोली मारी, बोले- यूपी-बिहार के लोग पंजाब आकर माहौल खराब कर रहे

मोगा में बाइक सवार बदमाशों ने प्रवासी मजदूर को गोली मारी, बोले- यूपी-बिहार के लोग पंजाब आकर माहौल खराब कर रहे

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 10, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 02:58 pm IST

पंजाब में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो भी शेयर किया है।

मजदूर पर फायरिंग- India TV Hindi
मजदूर पर फायरिंग Image Source : REPORTER

पंजाब के मोगा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी। गोली लगने से दो मजदूर घायल हो गए। वहीं, गोली चलाने की जिम्मेदारी लाडी भलवान और निरवेर सिंह ने ली है और सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो भी शेयर किया है। 

यूपी-बिहार के मजदूरों को बनाया निशाना

आरोपी लाडी भलवान और निरवेर सिंह ने वीडियो शेयर कर कहा कि यूपी-बिहार से लोग पंजाब में आकर पंजाब को अपने बाप की जागीर समझ रहे हैं और पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं।  पिछले दिनों सब ने देखा कि इन्होंने पंजाब में आ कर क्या किया। पंजाब के बच्चों के साथ क्या किया। उन पर कोई सख्ती नहीं हुई।

खाना खाकर जा रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, मोगा के जीरा रोड पर बाइक तीन हमलावरों ने खाना का कर वापस जा रहे प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से दो प्रवासी मजदूर अशोक ओर सुबोध घायल हो गए। सुबोध के पैर पर गोली लगी जबकि अशोक के घुटने पर गोली लगी। घायलों को मोगा के सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

यहां देखें वीडियो

पुलिस का दावा- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग पैदल सड़क पर जा रहे हैं। इस बीच कुछ लोग फायरिंग करने लगते हैं। इस दौरान लोग अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं। पुलिस ने बताया कि गोली दो मजदूरों को लगी है। मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो हर एंगल से जांच कर रहे हैं। टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

महिला सहपाठी की हत्या करने वाले छात्र की हालत गंभीर

वहीं, पंजाब के तरनतारन में एक कक्षा के भीतर अपनी महिला सहपाठी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले विधि के प्रथम वर्ष के छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, उस्मा गांव स्थित माई भागो विधि महाविद्यालय में विधि के प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस राज (20) ने सोमवार को अपनी सहपाठी संदीप कौर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद पर भी गोली चला ली थी। घटना में 19 वर्षीय संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और प्रिंस को गंभीर हालत में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई। डीएसपी ने फोन पर बताया कि उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह अब भी बेहोश है।

 

रिपोर्ट- दीपक, मोंगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।