1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब और चंडीगढ़ के इन 20 स्थानों पर बजेगा सायरन, जानें कितने बजे से होगी मॉक ड्रिल

पंजाब और चंडीगढ़ के इन 20 स्थानों पर बजेगा सायरन, जानें कितने बजे से होगी मॉक ड्रिल

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 06, 2025 11:54 pm IST,  Updated : May 07, 2025 12:04 am IST

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सहित कई राज्यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इन तैयारी अभ्यासों के तहत पूरे प्रदेश में सायरन बजाया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के 20 स्थानों पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। फिरोजपुर जिला प्रशासन ने कहा है कि वह 7 मई को पूरे शहर में ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित करेगा। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य के 20 जिलों में मॉक ड्रिक किया जाएगा। 

इन जगहों पर होगी मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, बटाला, होशियारपुर, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, हलवारा, पटियाला, पठानकोट, बरनाला, मोहाली, फरीदकोट, कोटकपूरा, रूपनगर, भाखड़ा नांगल, संगरूर और अबोहर में आयोजित की जाएगी। 

 पंजाब में मॉक ड्रिल की टाइमिंग

 

  1. पंजाब गुरदासपुर रात 9 बजे से 9.30 बजे 
  2. पंजाब रूपनगर रात 8 बजे
  3. पंजाब फाजिल्का रात 10 बजे से 10.30 बजे
  4. पंजाब बरनाला रात 8 बजे

सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें मॉक ड्रिल में लेंगी भाग

7 मई को होने वाली राष्ट्रीय मॉक ड्रिल से एक दिन पहले पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पुष्टि की कि राज्य के 20 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित किए जाएंगे। मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस और गृह मंत्रालय की टीमें शामिल होंगी, जिसका उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयारियों को सुनिश्चित करना है। चीमा ने कहा कि सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें गृह मंत्रालय के साथ मिलकर बुधवार को मॉक ड्रिल करेंगी। हमें अपनी 500 किलोमीटर की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा करनी है।

चीमा ने आगे आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभ्यास की बारीकी से निगरानी कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह खुद इस सब पर नज़र रख रहे हैं और जान-माल के नुकसान का कोई ख़तरा नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर हो रहा है मॉक ड्रिल

बता दें कि रविवार को फिरोजपुर कैंटोनमेंट में आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट रिहर्सल किया था। 7 मई को पूरे शहर में इसी तरह का अभ्यास किया जाएगा। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजना, शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा प्रक्रियाओं में नागरिकों, छात्रों और अन्य लोगों को प्रशिक्षित, क्रैश ब्लैकआउट उपायों को लागू करना, जल्दी से जल्दी खुद को छिपाना आदि शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।