1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Punjab Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: आप-कांग्रेस या बीजेपी... पंजाब में कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सटीक एग्जिट पोल

Punjab Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: आप-कांग्रेस या बीजेपी... पंजाब में कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सटीक एग्जिट पोल

 Published : Jun 01, 2024 07:40 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 09:08 pm IST

2019 लोकसभा चुनाव में 13 सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस, अकाली दल और आप के बीच ही मुकाबला था। भाजपा सहयोगी की भूमिका में थी। पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर के बाद भी कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटें जीती थीं। भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 2019 चुनाव में चार सीटें मिली थीं।

Punjab Chandigarh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi- India TV Hindi
Punjab Chandigarh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सात चरणों का मतदान हो चुका है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर आखिरी चरण में आज (1 जून) को मतदान हुआ। मतदान के बाद सबकी नजरें चुनाव नतीजों पर हैं। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाने है लेकिन उससे पहले लोगों को उस घड़ी का इंतजार है जब एग्जिट पोल सामने आएंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल में कड़ा मुकाबला है। पंजाब में बीजेपी पहली बार चुनाव मैदान में अकेले उतरी है। इससे पहले वो शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती थी। यहां हम बता रहे हैं कि इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल में पंजाब में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

पंजाब चंड़ीगढ़ में किसको कितनी सीटें?

एग्जिट पोल के मुताबिक 13 सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी 2-4 सीटें जीत सकती हैं। बीजेपी को 2-3, कांग्रेस को 4-6 सीटें हासिल हो सकती हैं वहीं, शिरोमणि अकाली दल के खाते में 1-3 सीटें जाने की संभावना है।

पंजाब 13 लोकसभा सीटें
AAP 2-4
BJP 2-3
कांग्रेस 4-6
SAD 1-3

पंजाब की लोकसभा सीटें-

  • अमृतसर
  • आनंदपुर साहिब
  • बठिंडा
  • फरीदकोट
  • फतेहगढ़ साहिब
  • फिरोजपुर
  • गुरदासपुर
  • होशियारपुर
  • जालंधर
  • खडूर साहिब
  • लुधियाना
  • पटियाला
  • संगरूर

2019 के नतीजे

2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो 13 सीटों वाले पंजाब में तब कांग्रेस, अकाली दल और आप के बीच ही मुकाबला था। भाजपा सहयोगी की भूमिका में थी। भाजपा की तरफ से सनी देओल गुरदासपुर से सांसद बने थे वहीं होशियारपुर से सोमप्रकाश ने जीत हासिल की थी। वहीं पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर के बाद भी कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटें जीती थीं। भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 2019 चुनाव में चार सीटें मिली थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।