1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. दुबई और सर्बिया के रास्ते पंजाब का खूंखार अपराधी अमृतपाल सिंह भाग गया था ऑस्ट्रिया, अब आया पुलिस के चंगुल में

दुबई और सर्बिया के रास्ते पंजाब का खूंखार अपराधी अमृतपाल सिंह भाग गया था ऑस्ट्रिया, अब आया पुलिस के चंगुल में

 Published : Sep 13, 2024 11:21 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 11:24 pm IST

पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के एयरपोर्ट से अमृतपाल सिंह को अपने हवाले लिया है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था। उस पर हत्या और तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं।

अमृतपाल सिंह गिरफ्तार- India TV Hindi
अमृतपाल सिंह गिरफ्तार Image Source : X//DGPPUNJABPOLICE

हत्या और मादक पदार्थों के व्यापार सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल एक भगोड़े अपराधी को शुक्रवार को ऑस्ट्रिया से भारत भेजा गया। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपराधी अमृतपाल सिंह बटाला के भोमा गांव का रहने वाला है। 

ऑस्ट्रिया से लाया गया भारत

पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में अथक प्रयासों के बाद, अमृतपाल सिंह को कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपों का सामना करने के लिए ऑस्ट्रिया से भारत लाया गया है।'

ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रहता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह एक घोषित अपराधी था। ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। डीजीपी यादव ने कहा कि आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ संबंधी अपराध और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन सहित विभिन्न जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। 

2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते भाग गया था ऑस्ट्रिया

बाटला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि अमृतपाल सिंह को कई मामलों में अपराधी घोषित किया गया था। वह 2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था। तब से ही वह भारत सरकार और पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा था। अब जाकर पंजाब पुलिस के हाथों पड़ा है।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।