1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 13 पुलिस अफसरों का किया तबादला

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 13 पुलिस अफसरों का किया तबादला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2023 07:36 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 07:36 pm IST

फरीदकोट के SSP राजपाल सिंह को कपूरथला का SSP बनाया गया जबकि नवनीत सिंह बैंस को हरजीत सिंह की जगह लुधियाना ग्रामीण का SSP बनाया गया है।

Punjab Police News, Punjab Law And Order News, Kapurthala News- India TV Hindi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। Image Source : FILE

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सूबे बुधवार को 13 आईपीएस और राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया है। राज्य के फरीदकोट, कपूरथला, बठिंडा, मोगा, खन्ना, गुरदासपुर, बाटला, फजिल्का और मालेरकोटला के SSP बदल दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर के आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत रिपोर्ट करें। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में रही हैं।

बठिंडा के एसएसपी बनाए गए गुलनीत सिंह खुराना

फरीदकोट के SSP राजपाल सिंह को कपूरथला का SSP बनाया गया है। इससे पहले यह चार्ज नवनीत सिंह बैंस के पास था। वहीं, नवनीत सिंह बैंस को हरजीत सिंह की जगह लुधियाना ग्रामीण का SSP बनाया गया है। बठिंडा के SSP जे. एलनशेजियन को मोगा का SSP बनाया गया है, जबकि मोगा के वर्तमान SSP गुलनीत सिंह खुराना को बठिंडा का एसएसपी बनाया गया है। इस तरह देखा जाए तो एलनशेजियन और गुलनीत की भूमिकाओं की अदला-बदली की गई है।


2 PPS अफसरों का भी किया गया ताबदला
गुरदासपुर के SSP दीपक हिलोरी को पंजाब के DGP का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है, जबकि बटाला के SSP सतिंदर सिंह को अमृतसर ग्रामीण में बतौर SSP तैनाती मिली है। सरकार ने 2 PPS अफसरों का भी तबादला किया है जिनमें फजिल्का के SSP भूपिंदर सिंह को अनीत कौर सिद्धू की जगह मालेरकोटला का SSP बनाया गया है। वहीं, अवनीत कौर सिद्धू को भूपिंदर सिंह की जह फजिल्का का SSP बनाया गया है। ऐसे में फजिल्का और मालेरकोटला के SSPs की भूमिकाओं की अदला-बदली की गई है।

पंजाब में कानून व्यवस्था का है बुरा हाल
पिछले महीनों में पंजाब में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं हैं जो बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की तरफ इशारा करती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस अफसरों का यह ट्रांसफल सूबे में कानून के राज को वापस पटरी पर लाने की कोशिश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।