1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखबीर सिंह और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब: गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखबीर सिंह और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर छापेमारी

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 25, 2023 02:53 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 03:03 pm IST

पंजाब के फिरोजपुर में गैंगेस्टर लखबीर सिंह लन्डा और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को गैंगेस्टरों के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। इस छापेमारी में कुछ बड़ी जानकारियां हासिल हो सकती है।

Lakhbir Singh- India TV Hindi
लखबीर सिंह लन्डा Image Source : FILE

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। गैंगेस्टर लखबीर सिंह लन्डा और उसके साथियों के 48 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ये ऑपरेशन जीरा, मखू और कई जगहों पर चलाया जा रहा है। जीरा में बीते दिन एक किराना दुकानदार को लखबीर सिंह लन्डा के नाम से फिरौती के लिए धमकी भी आ रही थी। इसके बाद उस दुकानदार पर 2 नकाबपोशों ने गोली भी चलाई थी।

सितंबर महीने की शरुआत में भी छापेमारी 

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी पंजाब पुलिस ने गैंगेस्टर लखबीर लन्डा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 290 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया था और उनके पास से आपराधिक चीजें जब्त की गई थीं। पुलिस ने इन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसें भी खंगाली थीं और उनके डाटा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। 

लखबीर सिंह कौन है?

लखबीर एक खालिस्तानी आतंकी है, जो कनाडा में रहता है। वह मूल रूप से पंजाब के तरन तारन का रहने वाला है। उसने बीते दिनों पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के मुख्‍यालय पर रॉकेट की मदद से ग्रेनेड हमला करवाया था। पंजाब पुलिस उस पर लगातार शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है, इसलिए उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। 

हालही में NIA ने 4 खालिस्तानी आंतकियों की जानकारी देने वाले को नगद इनाम देने की घोषणा की थी। इनमें लखबीर सिंह का नाम भी था। जांच एजेंसी ने 'लखबीर सिंह' की जानकारी मुहैया कराने वाले के लिए 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। लखबीर पर खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन बीकेआई के लिए धन जुटाने, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने समेत तमाम आरोप हैं। 

 

ये भी पढ़ें: 

भारत से बड़ी संख्या में कनाडा जाते हैं लोग, पंजाबियों में सबसे ज्यादा क्रेज, इन मुश्किलों का करना पड़ता है सामना

भोपाल में PM मोदी ने कहा- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विकास का पैसा लूटा, 'मोदी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी' 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।