1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. राजस्थान के बॉर्डर पर ड्रग्स तस्करों का पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन जब्त, 9 गिरफ्तार

राजस्थान के बॉर्डर पर ड्रग्स तस्करों का पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन जब्त, 9 गिरफ्तार

 Published : Jun 30, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 04:17 pm IST

राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पंजाब पुलिस ने बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करों का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने मौके से 60 किलो हेरोइन जब्त की है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

देशभर में ड्रग्स तस्करों का पंजाब पुलिस लगातार भंडाफोड़ कर रही है। पंजाब पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से बड़ी मात्रा हेरोइन जब्त की है। पंजाब पुलिस ने ये ऑपरेशन सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चलाया। 

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से 9 गिरफ्तार

एक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर पंजाब पुलिस ने 60 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पाकिस्तान और कनाडा से जुड़ा तस्करों का गिरोहर

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'एक बड़े अभियान में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से, पाकिस्तान के तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में बैठे उनके आका जोबन कलर द्वारा संचालित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया और राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की।' 

हवाला ऑपरेटर किए गए गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से (गिरोह के) नौ प्रमुख सदस्य और हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं।' डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।