Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग, बोले- 'कार को निशाना बनाकर चलाई 6 गोलियां'

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग, बोले- 'कार को निशाना बनाकर चलाई 6 गोलियां'

Edited By: Amar Deep Published : Feb 04, 2025 11:30 pm IST, Updated : Feb 04, 2025 11:30 pm IST

पंजाब की जीरा सीट से पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने खुद पर हमला किए जाने का दावा किया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक जीरा की कार पर फायरिंग।- India TV Hindi
Image Source : FILE कांग्रेस के पूर्व विधायक जीरा की कार पर फायरिंग।

फिरोजपुर: जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। दावे के मुताबिक, सोमवार रात को जब वह फिरोजपुर से जीरा शहर जा रहे थे, तभी शेर खान गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार का किया पीछा

जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि वह फिरोजपुर से वापस आ रहे थे। पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने दावा किया, "जब हमारी कार शेर खान गांव के पास पहुंची, तो मेरे वाहन चालक ने बताया कि एक कार लगातार हमारा पीछा कर रही है। हमने गांव के पास अपनी गाड़ी रोक दी और जो कार हमारा पीछा कर रही थी, वह भी हमारे ठीक पीछे रुक गई।" 

छह राउंड की फायरिंग

उन्होंने आगे कहा, ‘‘फिर, मैंने अपने वाहन चालक से कार को तेज गति से चलाने को कहा, लेकिन दूसरी गाड़ी लगातार हमारा पीछा कर रही थी और अचानक किसी ने मेरी कार को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। कुल मिलाकर मेरी कार पर छह गोलियां चलाई गईं।" बता दें कि जीरा सीट से विधायक रह चुके कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि उन्होंने पीछा कर रही कार की सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई है। 

पहले भी मिलीं धमकियां

पूर्व विधायक ने दावा किया, ‘‘मुझे पहले भी गैंगस्टर से धमकियां मिलती रही हैं।’’ वहीं इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रणधीर कुमार ने कहा कि पुलिस को आपातकालीन नंबर पर एक कॉल आई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस तथ्यों की पुष्टि कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई) 

यह भी पढ़ें- 

क्रिकेट मैच में हुआ बवाल, जमकर चले हॉकी और बैट; डिप्टी सीएम के बेटे का था बर्थडे

'हमने शीशमहल नहीं देश को बनाया है', बिना नाम लिए PM मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement