1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. AAP के एक और सरपंच की गोली मारकर हत्या, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन

AAP के एक और सरपंच की गोली मारकर हत्या, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 19, 2026 07:35 am IST,  Updated : Feb 19, 2026 10:54 am IST

सरपंच की हत्या के मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। पंजाब में यह दूसरी घटना है, जिसमें आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या की गई है।

Sarpanch Murder- India TV Hindi
पंजाब के तरन तारन में सरपंच की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के तरन तारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तरनतारन में एक शादी समारोह में आप के सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तरनतारन के मौजूदा सरपंच हरबिंदर सिंह एक मैरिज सेरेमनी में शामिल होने के लिए गए थे। यहीं अज्ञात शूटर्स ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। तीन हमलवारों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों का पीछा करने में सरपंच के एक रिश्तेदार को भी पैर में गोली लगी है। 

जनवरी में भी आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की इसी अंदाज़ में हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी के पास एके-47 जैसा हथियार था। 

लापरवाही पुलिसकर्मी सस्पेंड

आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिसवालों पर एक्शन हुआ है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर DGP गौरव यादव ने पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। तरनतारन के गांव ठठियां महंतां से आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबिंदर सिंह सिद्धू फार्म हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां 3 अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। उनके बगल में बैठे उनके चाचा के बेटे जरमनजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग में उनका भतीजा भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जांच जारी

तरनतारन, एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा, "आज, जब मृतक हरभेंद्र सिंह सरहाली पुलिस स्टेशन के इलाके में हो रही शादी में शामिल हो रहे थे, तो दो अनजान लोगों ने उन पर हमला किया और गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उनके साथी, जिन्होंने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की, उन्हें क्रॉसफायर में पैर में गोली लगी और उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में किसी गैंगस्टर द्वारा कोई धमकी, जबरन वसूली या निशाना बनाने की बात सामने नहीं आई है। पर्सनल दुश्मनी के एंगल से भी जांच की जा रही है। 9 एमएम प्राइमर साइज़ वाले एक हथियार की पहचान हुई है। कुछ लोगों ने AK-47 के इस्तेमाल की रिपोर्ट की है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। मृतक थतियां का मौजूदा सरपंच था।

(तरनतारन से विसाल शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

किला रायपुर में 12 साल बाद फिर दौड़ीं बैलगाड़ियां, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया अपना वादा

राहुल गांधी की आलोचना, पीएम मोदी की तारीफ, क्या बीजेपी में शामिल होने वाली हैं सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।