1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के रिकार्ड 1334 नये मामलें, 11 और लोगों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के रिकार्ड 1334 नये मामलें, 11 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2020 06:41 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 06:41 am IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को रिकार्ड 1334 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 62,630 हो गयी। वहीं कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 887 हो गई है।

11 deaths, 1,334 fresh virus cases in Rajasthan; total count 62,630- India TV Hindi
11 deaths, 1,334 fresh virus cases in Rajasthan; total count 62,630 Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को रिकार्ड 1334 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 62,630 हो गयी। वहीं कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 887 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में 14,089 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

Related Stories

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात साढे आठ बजे तक राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें जयपुर—बीकानेर में तीन-तीन, बांसवाडा—कोटा में दो-दो और अजमेर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 887 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 235 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 65, अजमेर—बीकानेर में 60—60, कोटा में 55,नागौर—पाली में 37—37, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

जोधपुर में फलौदी से भाजपा विधायक पब्बाराम बिश्नोई ने सोमवार को ट्वीट के जरिये उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों से कोरोना वायरस की जांच कराने का आग्रह किया है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।