1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. हरियाणा की दो लड़कियां अब भी फंसी हैं यूक्रेन में, सामाजिक कार्यकर्ता ने वापस लाए जाने की गुहार लगाई

हरियाणा की दो लड़कियां अब भी फंसी हैं यूक्रेन में, सामाजिक कार्यकर्ता ने वापस लाए जाने की गुहार लगाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 03:55 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 03:55 pm IST

कार्यकर्ता ने बताया कि अन्य तीन छात्र- वादी विवेक, मिलन डोमाडिया और अरोकिया राज उस निश्चित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे, जहां से उन्हें क्रीमिया होते हुए बस से मॉस्को ले जाया गया और पिछले सप्ताह वे विमान से देश लौट आए।

Indian students arrive in Delhi from Ukraine- India TV Hindi
Indian students arrive in Delhi from Ukraine Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • हरियाणा की 2 लड़कियां अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन के खेरसोन शहर में फंसी हुई हैं
  • राजस्थान के बूंदी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने किया दावा
  • सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि दोनों को तुरंत वहां से निकालने की जरूरत

कोटा (राजस्थान): राजस्थान के बूंदी के एक सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि हरियाणा की दो लड़कियां अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन के खेरसोन शहर में फंसी हुई हैं। चार्मेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 मार्च को भारतीय अधिकारियों को युद्ध प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे पांच छात्रों के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद उनमें से तीन को वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के रोहतक की तनु खेरसन (19) और सिमरन कौर (19) अब भी देश नहीं लौटी हैं, वे खेरसोन शहर के पास उस स्थान पर नहीं पहुंच पाई थीं, जहां से उन्हें भारत लाया जाना था। 

कार्यकर्ता ने बताया कि अन्य तीन छात्र- वादी विवेक, मिलन डोमाडिया और अरोकिया राज उस निश्चित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे, जहां से उन्हें क्रीमिया होते हुए बस से मॉस्को ले जाया गया और पिछले सप्ताह वे विमान से देश लौट आए। शर्मा ने एक बार फिर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को वहां फंसी दोनों लड़कियों की वापसी के लिए एक ऑनलाइन याचिका भेजी। 

उन्होंने कहा कि उन दोनों के पास खाने का ज्यादा सामान नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों ने भारतीय दूतावास के संदेश के बाद अपने कंबल और अन्य सामान अपने भवन के, देखभाल करने वाले अधिकारी के पास जमा करा दिए थे और अब वे ठंड में रातें काट रही हैं। शर्मा ने बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए दोनों लड़कियों से लगातार सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि दोनों को तुरंत वहां से निकालने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।