1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान से 2 जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान की आईएसआई के लिए करते थे काम

राजस्थान से 2 जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान की आईएसआई के लिए करते थे काम

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jun 08, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 02:36 pm IST

आज सोमवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस और राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले 2 एजेंटों को गिरफ्तार किया है।

2 ISI AGENTS, CAUGHT, Military Intelligence, RAJASTHAN - India TV Hindi
2 ISI AGENTS CAUGHT IN RAJASTHAN  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। आज सोमवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस और राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले 2 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर से आईएसआई के 2 एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। विकास कुमार (29 साल) चीमन ला (22 साल) नाम के दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किए गए हैं। ISI के जासूसों का ऑडियो टेप भी सामने आया है। जासूसों की पाकिस्तानी हैंडलर से बातचीत का ऑडियो टेप सामने आया है। 

ऑडियो टेप में पाकिस्तानी हैंडलर सेना के गोला-बारुद की जानकारी मांग रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस अगस्त 2019 से सेना की जासूसी कर रहे थे और सेना की खुफिया जानकारी दे रहे थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।