1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्‍थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 67 RAS अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया?

राजस्‍थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 67 RAS अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया?

 Published : Oct 26, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 01:09 pm IST

राजस्थान में एक साथ 67 RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा- India TV Hindi
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा Image Source : PTI

राजस्थान सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 67 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 32 उपखण्ड अधिकारी शामिल हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार देर रात तबादला सूची जारी की है। 

आरएएस कैलाश चंद को मिली अब ये जिम्मेदारी

इसके तहत अजमेर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) गजेंद्र सिंह राठौड़ को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव पद पर लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत आरएएस कैलाश चंद को जिला परिषद दौसा का सीईओ बनाया गया। 

इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

इसी तरह एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर, एडीएम (दौसा) रामस्वरूप चौहान, एडीएम (जयपुर-तृतीय) नरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम (शाहपुरा-भीलवाड़ा) रामावतार कुमावत का भी तबादला किया गया है। 

कई जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी ट्रांसफर

सरकार ने झुंझुनूं, करौली, जैसलमेर, भरतपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, प्रतापगढ़, झालावाड़, बूंदी, उदयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी तबादला किया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

राजस्थान में कुख्यात अपराधियों की खैर नहीं, DGP ने राज्य स्तर पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कोटा में एक और छात्र की मौत, नीट की तैयारी कर रहा था ओडिशा का रहने वाला रोशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।