1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों का किया तबादला; यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों का किया तबादला; यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 06, 2024 09:48 am IST,  Updated : Jan 06, 2024 09:48 am IST

राजस्थान की नई भजन लाल शर्मा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पहला बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस के 72 और आरएएस के 121 अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए।

राजस्थान मे IAS और RAS अधिकारियों का तबादला।- India TV Hindi
राजस्थान मे IAS और RAS अधिकारियों का तबादला। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान की भजन लाल सरकार ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। आज यानी शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां एक साथ 72 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 121 RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। दरअसल, कल यानी 5 जनवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने मंत्रिमंडल में नए शामिल किए गए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया। इसमें सीएम ने गृह विभाग, उत्पाद शुल्क विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो समेत 8 विभाग खुद के पास रखे हैं।

आईएएस अधिकारियों का तबादला

वहीं मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के अगले ही दिन आज बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल भी देखे गए हैं। सभी 72 IAS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट भी जारी की गई है। इसके तहत चुरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव, केकड़ी के जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को आयुक्त मिड डे मील, राजस्थान राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश बुनकर को महिला अधिकारिता विभाग में आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनेक जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। 

आरएएस अधिकारियों का तबादला

वहीं, आरएएस अधिकारियों में अधिकांश अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। राजस्थान की नई भजन लाल शर्मा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पहला बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए। बता दें कि राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पिछले सप्ताह जयपुर के राजभवन में हुआ, जहां 22 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया। इसमें 12 कैबिनेट स्तर के मंत्री शामिल थे, पांच मंत्रियों ने स्वतंत्र राज्य मंत्री (एमओएस) के रूप में शपथ ली। प्रभार और 5 विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: सांसदी छोड़कर विधायक बने BJP के नेताओं को क्या मिला? फायदा हुआ या नुकसान, जानें सभी का हाल

राम मंदिर के कार्यक्रम पर कई मुस्लिम संगठनों ने उठाए सवाल, कोर्ट के फैसले को लेकर भी कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।