1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. IAS अधिकारी टीना डाबी के सरकारी आवास में घुसा करीब 5 फीट लंबा सांप, देखें VIDEO

IAS अधिकारी टीना डाबी के सरकारी आवास में घुसा करीब 5 फीट लंबा सांप, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 11, 2026 08:08 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 09:08 pm IST

राजस्थान के टोंक की कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास में करीब 5 फीट लंबा सांप मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

 Tina Dabi- India TV Hindi
IAS अधिकारी टीना डाबी के सरकारी आवास में घुसा सांप Image Source : REPORTER INPUT/TINA.DABI-FB

टोंक: राजस्थान के टोंक स्थित कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास से एक सांप बरामद हुआ है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर लिया गया। सांप का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये सांप कितना बड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

टीना डाबी एक चर्चित आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। वर्तमान में वह टोंक की कलेक्टर हैं। उनके सरकारी आवास में शुक्रवार शाम को करीब 5 फीट लंबा कोबरा आ गया। इसके बाद कर्मचारियों ने सिविल डिफेंस टीम को कॉल किया और मौके पर सिविल डिफेंस से जुड़े वन्यजीव प्रेमी गालिब खान पहुंच गए। 

गालिब ने सुरक्षित सांप को रेस्क्यू किया और फिर जंगल में छोड़ दिया। गनीमत ये रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सांप ने शिकार किया हुआ था, इसलिए वह सुस्त अवस्था में था। हालांकि बाद में वह एक्टिव हो गया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त सांप को रेस्क्यू किया गया, उस वक्त कलेक्टर टीना डाबी अपने बंगले पर नहीं थीं। पकड़ा गया सांप नाजा प्रजाति का बताया जा रहा है, जोकि जहरीला होता है।

हालही में हुआ है ट्रांसफर 

गौरतलब है कि टीना डाबी का हालही में राजस्थान के टोंक में ट्रांसफर हुआ है। इससे पहले वह बाड़मेर की IAS अधिकारी थीं। वह अपनी कुशल कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।

बता दें कि टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे भी आईएएस अधिकारी हैं और वह इस समय जालौर के कलेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी IAS अधिकारी हैं और उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। रिया भी अपनी बहन की तरह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।  (रिपोर्ट- पुरुषोत्तम जोशी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।