1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जीवन में होना चाहते हैं सफल तो घोल कर पी लें Tina Dabi की ये बातें, हर तरफ होगी आपके नाम की चर्चा

जीवन में होना चाहते हैं सफल तो घोल कर पी लें Tina Dabi की ये बातें, हर तरफ होगी आपके नाम की चर्चा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 25, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 06:20 pm IST

Tina Dabi Motivational Quotes: IAS टीना डाबी किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वो यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर के तौर पर जानी जाती हैं। वो करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार करोड़ों युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें टीना डाबी के मोटिवेशनल कोट्स।

Tina Dabi Motivational Quotes- India TV Hindi
Tina Dabi Motivational Quotes Image Source : TINA DABI/INSTAGRAM

टी‍ना डाबी भारत की सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने 2015 की यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया था। टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी। वह यूपीएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली पहली अनुसूचित जाति (SC) की महिला बनीं, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। उनके विचार युवाओं में नया जोश भरते हैं। ऐसे में यहां हम टीना डाबी के प्रेरक अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स। 

Tina Dabi Motivational Inspirational Quotes in Hindi 

  • ईमानदार मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कड़ी मेहनत से कोई भी सफल हो सकता है।
  • UPSC समेत किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा केंद्रित रहना चाहिए।
  • कभी भी, कहीं भी हमेशा सीखने के लिए तैयार रहें।
  • किसी भी तरह की सफलता अनुशासन में रहते हुए ही प्राप्त की जा सकती है।
  • किसी भी सफलता के लिए संघर्ष एवं समर्पण दोनों जरूरी है। संघर्ष से घबराए बिना अपना 100 प्रतिशत दें मंजिल जरूर मिलेगी।
  • किसी भी कीमत पर कभी भी खुद को कम नहीं आंकें। अपने लिए फील्ड का चुनाव पूरे विश्वास के साथ करें।
  • सिविल सर्विसेज एग्जाम समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए करंट अफेयर्स पर पकड़ बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन न्यूज पेपर और मैग्जीन हैं।
  • मेहनत करने से पहले अपना लक्ष्य तय करें और उसके अनुरूप मेहनत करें।
  • विषयों को गहराई से समझने के लिए इंटरनेट की भी मदद लें। आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हर सवाल का जवाब है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल