1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा के बाद अब सीकर में की छात्र ने खुदकशी, नीट की कर रहा था तैयारी

कोटा के बाद अब सीकर में की छात्र ने खुदकशी, नीट की कर रहा था तैयारी

 Published : Sep 04, 2023 09:44 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 09:44 pm IST

सीकर में मेडिकल की तैयारी कर रहे एक सीबी छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट काफी देर से अपने कमरे में बंद था।

सीकर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या- India TV Hindi
सीकर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

कोटा के बाद अब सीकर कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। आज सोमवार को दोपहर बाद सीकर में मेडिकल की तैयारी कर रहे एक सीबी छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट काफी देर से अपने कमरे में बंद था। जब साथी छात्रों ने कमरे का गेट काफी देर तक बंद देखा तो हॉस्टल संचालक को मामले की जानकारी दी। इसके बाद फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस हॉस्टल से स्टूडेंट की डेडबॉडी बरामद की। 

'नीट की तैयारी कर रहा था छात्र'

एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक स्टूडेंट की पहचान करौली जिले के रायसेन का रहने वाला कौशल मीणा (16) के रूप में की गई है। मृतक पिपराली रोड स्थित इंस्टिट्यूट में नीट की तैयारी कर रहा था।  वह 23 अप्रैल 2023 से सीकर के वीर तेजाजी बॉयज हॉस्टल में रह रहा था।  सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह कोचिंग गया था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। जब  कुछ समय बाद उसका दोस्त कमरे पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। 

मोर्चरी में रखा गया है शव को 
जब दोस्त के आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोला, तो दोस्त ने हॉस्टल संचालक को सूचना दी जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद कौशल पंख कैसे लटका मिला, जिसके बाद हॉस्टल मलिक ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फिर मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। सीकर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है। फिलहाल परिजनों का आने का इंतजार किया जा रहा है। 

Report By: मुकुल जोशी 

ये भी पढ़ें: कौन होता है Attorney General of India?

दुनिया की ऐसी जगह, जिसे लोग कहते हैं 'नर्क का द्वार'; आखिर क्या है इसकी वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।